लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। करारी कस्बा स्थित डॉ. एएच रिजवी कॉलेज में बीएड एवं डीएलएड का भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर छात्रों को स्काउट गाइड से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गईं। डॉ. रिजवी एजूकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने कहा कि स्काउट गाइड एवं प्रशिक्षण से छात्रों में राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत होती है। बीएलएड के प्रचार डॉ. राजेश सक्सेना ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बहुमुखी विकास होता है, जो शिक्षक के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर बीएड विभाग के प्रवक्ता डॉ. त्रिभुवन गिरी, आनंद गुप्ता, स्काउट गाइड ट्रेनर श्याम बाबू यादव, अभिषेक कनौजिया, वंदना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें