V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

कौशांबी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा  के द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पाताल के तहत सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण की अगुवाई में अपराधियों के खिलाफ बिछाए गए जाल के अंतर्गत सीओ की निगरानी पर  गुरुवार को महेवाघाट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मवई गांव में एक तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।  महेवाघाट थाना क्षेत्र के मवई  गांव में काफी समय से अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना सीओ मंझनपुर को मुखविरो द्वारा प्राप्त हो रही थी। सीओ मंझनपुर के निर्देश पर महेवाघाट कोतवाली पुलिस  ने  सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुखबिरों का जाल बिछा दिया। महेवाघाट पुलिस को  बीती रात  सूचना मिली कि अवैध तमंचा बनाने का कार्य क्षेत्र के मवई गांव में 3 लोग कर रहे हैं। तभी महेवाघाट पुलिस गांव में जाकर दबिश दी तो  मौके से  315 बोर के 5 तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, 25 खोखा कारतूस, अर्ध निर्मित तमंचा सहित अन्य उपकरण बरामद हुए । साथ ही मौके से  रोहित उर्फ़ सोनू  सोनकर निवासी खुटहा मवई ,रोहित उर्फ गोलू सोनकर निवासी खुटहा मवई गांव व छेदीलाल निवासी बाबू पुरवा जनपद बाँदा  को  उपकरण बनाते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये लोगो के खिलाफ लिखा पढ़ी कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल महेवाघाट, सिपाही प्रतिमा गुप्ता,रोहित कुमार,अरुण कुमार व विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशांबी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा  के द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पाताल के तहत सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण की अगुवाई में अपराधियों के खिलाफ बिछाए गए जाल के अंतर्गत सीओ की निगरानी पर  गुरुवार को महेवाघाट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मवई गांव में एक तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।  महेवाघाट थाना क्षेत्र के मवई  गांव में काफी समय से अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना सीओ मंझनपुर को मुखविरो द्वारा प्राप्त हो रही थी। सीओ मंझनपुर के निर्देश पर महेवाघाट कोतवाली पुलिस  ने  सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुखबिरों का जाल बिछा दिया। महेवाघाट पुलिस को  बीती रात  सूचना मिली कि अवैध तमंचा बनाने का कार्य क्षेत्र के मवई गांव में 3 लोग कर रहे हैं। तभी महेवाघाट पुलिस गांव में जाकर दबिश दी तो  मौके से  315 बोर के 5 तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, 25 खोखा कारतूस, अर्ध निर्मित तमंचा सहित अन्य उपकरण बरामद हुए । साथ ही मौके से  रोहित उर्फ़ सोनू  सोनकर निवासी खुटहा मवई ,रोहित उर्फ गोलू सोनकर निवासी खुटहा मवई गांव व छेदीलाल निवासी बाबू पुरवा जनपद बाँदा  को  उपकरण बनाते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये लोगो के खिलाफ लिखा पढ़ी कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल महेवाघाट, सिपाही प्रतिमा गुप्ता,रोहित कुमार,अरुण कुमार व विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Leave a Comment