V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लापरवाह सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने किया निलम्बित

एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर सरसँवा के हिनौता गाँव मे तैनात सफाई कर्मियों हुए निलंबित
कौशाम्बी। विगत दिनों दैनिक लोकमित्र के कौशांबी अंक में 21 मई को छपी खबर को संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविंद श्रीवास्तव ने सरसँवा विकास खंड के हिनौता गांव में तैनात सफाई कर्मियों को कार्यों में लापरवाही वा गांव में ड्यूटी के समय शराब पीकर आने पर पाए जाने पर बुधवार को एडीओ पंचायत मार्तंड सिंह की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया। ज्ञात हो कि दैनिक लोकमित्र के 21 तारीख के अंक में हिनौता गांव में तैनात सफाई कर्मियों की लापरवाही के संबंध में खबर प्रकाशित की गई थी। जिसको संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविंद श्रीवास्तव ने हिनौता गांव में तैनात दो सफाई कर्मियों की स्थलीय जांच कराया ।एडीओ पंचायत की जांच में सफाई कर्मियों द्वारा गांव में सफाई कार्य न करने और ड्यूटी के समय शराब पीकर गांव में आने वा उच्चाधिकारियों से अभद्रता से पेश आने तथा अनुशासनहीनता पाए जाने पर अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने लापरवाह सफाई कर्मी केवल प्रसाद व संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बता दें कि हिनौता गांव में तैनात उक्त दोनों सफाई कर्मी लंबे समय से गांव में सफाई कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे ।जिसकी शिकायत ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने उच्चाधिकारियों से की थी ।मामले को संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने बुधवार को दोनों लापरवाह सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीपीआरओ की इस सख्त कार्रवाई को देखते हुए जनपद के तमाम लापरवाह सफाई कर्मियों में खलबली का माहौल व्याप्त हो गया है। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविंद श्रीवास्तव ने कहा है की सफाई कार्य वर्तमान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए गांव में, नगरों  व कस्बों में तैनात सफाई कर्मियों द्वारा लापरवाही वा सफाई कार्य मे रुचि न लेने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर सरसँवा के हिनौता गाँव मे तैनात सफाई कर्मियों हुए निलंबित
कौशाम्बी। विगत दिनों दैनिक लोकमित्र के कौशांबी अंक में 21 मई को छपी खबर को संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविंद श्रीवास्तव ने सरसँवा विकास खंड के हिनौता गांव में तैनात सफाई कर्मियों को कार्यों में लापरवाही वा गांव में ड्यूटी के समय शराब पीकर आने पर पाए जाने पर बुधवार को एडीओ पंचायत मार्तंड सिंह की रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया। ज्ञात हो कि दैनिक लोकमित्र के 21 तारीख के अंक में हिनौता गांव में तैनात सफाई कर्मियों की लापरवाही के संबंध में खबर प्रकाशित की गई थी। जिसको संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविंद श्रीवास्तव ने हिनौता गांव में तैनात दो सफाई कर्मियों की स्थलीय जांच कराया ।एडीओ पंचायत की जांच में सफाई कर्मियों द्वारा गांव में सफाई कार्य न करने और ड्यूटी के समय शराब पीकर गांव में आने वा उच्चाधिकारियों से अभद्रता से पेश आने तथा अनुशासनहीनता पाए जाने पर अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने लापरवाह सफाई कर्मी केवल प्रसाद व संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बता दें कि हिनौता गांव में तैनात उक्त दोनों सफाई कर्मी लंबे समय से गांव में सफाई कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे ।जिसकी शिकायत ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने उच्चाधिकारियों से की थी ।मामले को संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने बुधवार को दोनों लापरवाह सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीपीआरओ की इस सख्त कार्रवाई को देखते हुए जनपद के तमाम लापरवाह सफाई कर्मियों में खलबली का माहौल व्याप्त हो गया है। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविंद श्रीवास्तव ने कहा है की सफाई कार्य वर्तमान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए गांव में, नगरों  व कस्बों में तैनात सफाई कर्मियों द्वारा लापरवाही वा सफाई कार्य मे रुचि न लेने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment