V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हाइवे चेकिंग पर निकले सदर कोतवाल ने पकड़ा ओवरलोड ट्रक

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के सख्त निर्देशों के बावजूद रात के साए में बालू माफिया वा पासर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है।  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़े पैमाने पर विभिन्न थानों में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और बड़े पैमाने पर कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात्रि गश्त पर निकले मंझनपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह हाईवे चेकिंग के दौरान 3 ओवरलोड वाहनों को धर दबोचा। हाईवे चेकिंग पर निकले मंझनपुर कोतवाल महेवाघाट से गश्त कर वापस मंझनपुर की तरफ से जा रहे थे ।तभी पश्चिम शरीरा की तरफ से आ रहे तीन ओवर लोड बालू लदे ट्रकों को पश्चिम शरीरा मार्ग से धर दबोचा ।पकड़े गए वाहनों के चालकों ने कोतवाल को बालू परिवहन का किसी प्रकार का कोई भी  कागजात मौके पर नहीं दिखा सके। नतीजन कोतवाल ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए खनन विभाग वा परिवहन विभाग को उक्त आशय की जानकारी देते हुए ओवरलोड वाहनों को चौकी के पास खडाकरा दिया।  ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के सख्त निर्देश है किसी भी थाना क्षेत्र किसी भी सूरत में ओवरलोड वाहन पास नही होने चाहिए। जिसका मातहतों द्वारा पालन भी किया जा रहा है। एसपी द्वारा विगत दिनों महेवाघाट थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालू ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। जिससे बालू माफिया व पासरो में दहशत का माहौल व्याप्त था। परंतु जनपद में अपना जाल बिछा चुके बालू माफिया व पासर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। सोमवार देर रात पासरो   ने पश्चिम सरीरा की तरफ से 3 बालू लदे वाहनों को पास कराने की हिम्मत जुटाई ।तभी एसपी के निर्देश पर हाईवे चेकिंग के दौरान रात 2:00 बजे मंझनपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने ओवरलोड वाहनों को धर दबोचा। मंझनपुर कोतवाल की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय पासरो वा बालू माफियाओं में खलबली का माहौल व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के सख्त निर्देशों के बावजूद रात के साए में बालू माफिया वा पासर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है।  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़े पैमाने पर विभिन्न थानों में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और बड़े पैमाने पर कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात्रि गश्त पर निकले मंझनपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह हाईवे चेकिंग के दौरान 3 ओवरलोड वाहनों को धर दबोचा। हाईवे चेकिंग पर निकले मंझनपुर कोतवाल महेवाघाट से गश्त कर वापस मंझनपुर की तरफ से जा रहे थे ।तभी पश्चिम शरीरा की तरफ से आ रहे तीन ओवर लोड बालू लदे ट्रकों को पश्चिम शरीरा मार्ग से धर दबोचा ।पकड़े गए वाहनों के चालकों ने कोतवाल को बालू परिवहन का किसी प्रकार का कोई भी  कागजात मौके पर नहीं दिखा सके। नतीजन कोतवाल ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए खनन विभाग वा परिवहन विभाग को उक्त आशय की जानकारी देते हुए ओवरलोड वाहनों को चौकी के पास खडाकरा दिया।  ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के सख्त निर्देश है किसी भी थाना क्षेत्र किसी भी सूरत में ओवरलोड वाहन पास नही होने चाहिए। जिसका मातहतों द्वारा पालन भी किया जा रहा है। एसपी द्वारा विगत दिनों महेवाघाट थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालू ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। जिससे बालू माफिया व पासरो में दहशत का माहौल व्याप्त था। परंतु जनपद में अपना जाल बिछा चुके बालू माफिया व पासर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। सोमवार देर रात पासरो   ने पश्चिम सरीरा की तरफ से 3 बालू लदे वाहनों को पास कराने की हिम्मत जुटाई ।तभी एसपी के निर्देश पर हाईवे चेकिंग के दौरान रात 2:00 बजे मंझनपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने ओवरलोड वाहनों को धर दबोचा। मंझनपुर कोतवाल की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय पासरो वा बालू माफियाओं में खलबली का माहौल व्याप्त है।

Leave a Comment