V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सीआरपीएफ जवान का सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सीआरपीएफ की 25 वीं बटालियन में तैनात रहे मृतक गांव के गंगा घाट पर सम्मान के साथ बटालियन ने दिया सैल्यूट
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। सीआरपीएफ की 25वीं बटालियन मिजोरम में तैनात सिपाही सतीश कुमार( 35) का सोमवार को बीमारी की वजह से निधन हो गया।मंगलवार क्षेत्र के कनिगड़ा गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बटालियन और तहसील प्रसाशन की टीम ने गांव पहुंचकर उन्हें अंतिम सलामी दी है। डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन और एफसीआई सलाहकार समिति के सदस्य चंद्रमोहन सिंह के चचेरे भाई सतीश कुमार सीआरपीएफ के सिपाही के रूप में मिजोरम में तैनात रहे।हाल में कुछ दिनों से वह विमार चल रहे थे।श्री सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय सतीश कुमार का सोमवार को निधन हो गया।उनके शव के साथ उनकी बटालियन के लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें सलामी दी है।उनके बड़े भाई धीरेंद्र सिंह ने  मुखाग्नि दी है। मौके पर नायाब तहसीलदार शलभ तिवारी,थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सहित क्षेत्र की भारी भीड़ मौजूद रही।मृतक के दो बेटे हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सीआरपीएफ की 25 वीं बटालियन में तैनात रहे मृतक गांव के गंगा घाट पर सम्मान के साथ बटालियन ने दिया सैल्यूट
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। सीआरपीएफ की 25वीं बटालियन मिजोरम में तैनात सिपाही सतीश कुमार( 35) का सोमवार को बीमारी की वजह से निधन हो गया।मंगलवार क्षेत्र के कनिगड़ा गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बटालियन और तहसील प्रसाशन की टीम ने गांव पहुंचकर उन्हें अंतिम सलामी दी है। डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन और एफसीआई सलाहकार समिति के सदस्य चंद्रमोहन सिंह के चचेरे भाई सतीश कुमार सीआरपीएफ के सिपाही के रूप में मिजोरम में तैनात रहे।हाल में कुछ दिनों से वह विमार चल रहे थे।श्री सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय सतीश कुमार का सोमवार को निधन हो गया।उनके शव के साथ उनकी बटालियन के लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें सलामी दी है।उनके बड़े भाई धीरेंद्र सिंह ने  मुखाग्नि दी है। मौके पर नायाब तहसीलदार शलभ तिवारी,थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सहित क्षेत्र की भारी भीड़ मौजूद रही।मृतक के दो बेटे हैं।

Leave a Comment