अयोध्या। केन्द्र सरकार का 8 वर्ष 30 मई को पूरा हो रहा है। भाजपा इसको लेकर 30 मई से 15 जून तक देश भर में बूथ स्तर पर 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाने जा रही है। 1 जून से 13 जून के मध्य सभी जिला केन्द्रों पर गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन होगा। जिसमें केन्द्र सरकार के लाभार्थी शामिल होंगे। इस जनसभा के लिए पांच हजार का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ में अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गयी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 8 साल का कार्यकाल स्वर्णाक्षरों में दर्ज हुआ है। देश के नेतृत्व की तारीफ आज विश्व के विकसित देश कर रहे है। कई मामलों में वह भारत का अनुसरण भी कर रहे है। गरीबों को समृद्ध बनाने की कार्ययोजना को जिस तरह सफलतापूर्वक लागू किया गया और योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुंचा। केन्द्र सरकार की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। गरीबों आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। किसानों व मजदूरों के विकास के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं दी गयी है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि 25 मई से 31 जुलाई तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत विधानसभावार कमजोर बूथों की सूची तैयार करके उसे ए बी व सी कटेगिरी में बांटा जायेगा। 25 से 30 मई के मध्य कमिश्नरी स्तर पर कार्यशाला आयोजित होगी। जून माह में सांसद, विधायक व विधान परिषद सदस्य कमजोर बूथों पर जाकर संवाद करेंगे। सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के नाम से 75 घंटे कार्यक्रम के तहत सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रत्येक दिन वार्ड स्तर पर सेवा अधारित गतिविधियों में सहभागिता करनी है। 7 से 13 जून के मध्य तीन दिन की विकास तीर्थ बाईक रैली निकाली जायेगी। जिसमें दो रात्रि प्रवास भी होंगे। इस कार्यक्रम में 75 बाईक के साथ 150 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। 1 से 14 जून तक बूथ सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का कार्यकाल स्वर्णाक्षरों में दर्ज हुआ: सांसद लल्लू सिंह
अयोध्या। केन्द्र सरकार का 8 वर्ष 30 मई को पूरा हो रहा है। भाजपा इसको लेकर 30 मई से 15 जून तक देश भर में बूथ स्तर पर 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाने जा रही है। 1 जून से 13 जून के मध्य सभी जिला केन्द्रों पर गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन होगा। जिसमें केन्द्र सरकार के लाभार्थी शामिल होंगे। इस जनसभा के लिए पांच हजार का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ में अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गयी। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार 8 साल का कार्यकाल स्वर्णाक्षरों में दर्ज हुआ है। देश के नेतृत्व की तारीफ आज विश्व के विकसित देश कर रहे है। कई मामलों में वह भारत का अनुसरण भी कर रहे है। गरीबों को समृद्ध बनाने की कार्ययोजना को जिस तरह सफलतापूर्वक लागू किया गया और योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुंचा। केन्द्र सरकार की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। गरीबों आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। किसानों व मजदूरों के विकास के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं दी गयी है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि 25 मई से 31 जुलाई तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत विधानसभावार कमजोर बूथों की सूची तैयार करके उसे ए बी व सी कटेगिरी में बांटा जायेगा। 25 से 30 मई के मध्य कमिश्नरी स्तर पर कार्यशाला आयोजित होगी। जून माह में सांसद, विधायक व विधान परिषद सदस्य कमजोर बूथों पर जाकर संवाद करेंगे। सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के नाम से 75 घंटे कार्यक्रम के तहत सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रत्येक दिन वार्ड स्तर पर सेवा अधारित गतिविधियों में सहभागिता करनी है। 7 से 13 जून के मध्य तीन दिन की विकास तीर्थ बाईक रैली निकाली जायेगी। जिसमें दो रात्रि प्रवास भी होंगे। इस कार्यक्रम में 75 बाईक के साथ 150 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। 1 से 14 जून तक बूथ सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें