मंझनपुर,कौशाम्बी। जहां एक ओर प्रदेश सरकार का गांव व कस्बों में स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने के लिए साफ सफाई पर विशेष जोर है वही जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अधिकतर गांव में साफ सफाई का कार्य पूरी तरह से चौपट है । ज्ञात हो कि सरसवा विकासखंड के हिनौता गांव में तैनात सफाई कर्मी लंबे समय से सफाई कार्य से नदारद रहते हैं ।जिसकी शिकायत कई मर्तबा जिला पंचायत राज अधिकारी से की गई ,परंतु आज तक इस पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं हो सका। नतीजन गांव में तैनात सफाई कर्मियों के हौसले सातवें आसमान पर है।ग्रामीणों की माने तो गांव में तैनात सफाई कर्मी यदा-कदा गांव में दिखाई देते हैं। जो गांव में स्थित विद्यालय व कुछ दलाल किस्म के लोगों के सामने सफाई कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं ।नतीजन गांव के चारों तरफ कूड़ा करकट वा गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।जिससे तरह-तरह की बीमारियों के फैलने की ग्रामीणों को आशंका सता रही है। सफाई कर्मियों की निरंकुशता की शिकायत कई मर्तबा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों सहित डीपीआरओ से करने के बावजूद किसी भी प्रकार का सफाई कर्मियों में सुधार नहीं आ सका और ना ही अधिकारियों द्वारा शिकायतों को संज्ञान लेकर आज तक इन सफाई कर्मियों में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाई गई। यही नहीं सरसवा के पूरब सरावा निखोदा ,डकशरीरा सहित नगर पंचायत करारी में सफाई कर्मियों का यही हाल है ।परंतु आज तक जिम्मेदारों द्वारा कभी भी इस ओर किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया गया ।जिसस अधिकतर गांव में साफ सफाई का काम पूरी तरह चौपट हो चुका है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

जिम्मेदारो की उदासीनता से गाँवो में सफाई कार्य चौपट
मंझनपुर,कौशाम्बी। जहां एक ओर प्रदेश सरकार का गांव व कस्बों में स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने के लिए साफ सफाई पर विशेष जोर है वही जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अधिकतर गांव में साफ सफाई का कार्य पूरी तरह से चौपट है । ज्ञात हो कि सरसवा विकासखंड के हिनौता गांव में तैनात सफाई कर्मी लंबे समय से सफाई कार्य से नदारद रहते हैं ।जिसकी शिकायत कई मर्तबा जिला पंचायत राज अधिकारी से की गई ,परंतु आज तक इस पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं हो सका। नतीजन गांव में तैनात सफाई कर्मियों के हौसले सातवें आसमान पर है।ग्रामीणों की माने तो गांव में तैनात सफाई कर्मी यदा-कदा गांव में दिखाई देते हैं। जो गांव में स्थित विद्यालय व कुछ दलाल किस्म के लोगों के सामने सफाई कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं ।नतीजन गांव के चारों तरफ कूड़ा करकट वा गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।जिससे तरह-तरह की बीमारियों के फैलने की ग्रामीणों को आशंका सता रही है। सफाई कर्मियों की निरंकुशता की शिकायत कई मर्तबा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों सहित डीपीआरओ से करने के बावजूद किसी भी प्रकार का सफाई कर्मियों में सुधार नहीं आ सका और ना ही अधिकारियों द्वारा शिकायतों को संज्ञान लेकर आज तक इन सफाई कर्मियों में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाई गई। यही नहीं सरसवा के पूरब सरावा निखोदा ,डकशरीरा सहित नगर पंचायत करारी में सफाई कर्मियों का यही हाल है ।परंतु आज तक जिम्मेदारों द्वारा कभी भी इस ओर किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया गया ।जिसस अधिकतर गांव में साफ सफाई का काम पूरी तरह चौपट हो चुका है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें