एसी में बैठकर क्षेत्र की लोकेशन बताना पड़ सकता है महंग
कौशाम्बी। थाने व चौकी में बैठकर क्षेत्र में लोकेशन बताने वाले पुलिस कर्मियों के लिए आने वाले दिन भारी पड़ सकते हैं। नवागंतुक सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण द्वारा जिस प्रकार सर्किल के थाना चौकियों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है ,उससे लापरवाह वा खाऊ कमाऊ पुलिसकर्मियों मे खलबली मच गई है। सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण द्वारा रात के साये में भी निकलकर सर्किल के थानों व चौकियों का जायजा जिस प्रकार लिया जा रहा है उससे अब थाने व चौकियों में बैठकर क्षेत्र में लोकेशन बताने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं दिख रही है। ज्ञात हो कि मंझनपुर सर्किल की बागडोर संभालते ही सीओ योगेंद्र कृष्णा नारायण ने लापरवाह वा खाऊ कमाऊ पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है ।सीओ के निरीक्षण में जहां क्षेत्र में भारी मात्रा में तमाम ओवरलोड वाहनो पर कार्रवाई की गई है, वही अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु मातहत पुलिसकर्मियों पर भी लगाम कसी गई है। सीओ सदर की सख्ती से लापरवाह पुलिसकर्मियों में खलबली का माहौल मचा हुआ है ।नतीजन क्षेत्र में कभी भी न निकलने वाले पुलिसकर्मी भी मौजूदा समय अपने-अपने क्षेत्रों में घूमते फिरते देखे जा रहे है। ज्ञात हो कि सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण के मंझनपुर सर्किल का चार्ज लेते ही महेवाघाट थाना क्षेत्र में जिस प्रकार ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई है उससे सर्किल में सक्रिय पासरो में भी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।यही नहीं मंझनपुर, पश्चिम शरीरा ,महेवा घाट थाना क्षेत्र में कई मर्तबा ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई से जहां एक ओर ओवरलोड वाहनों के पासरो व खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है तो दूसरी तरफ इन वाहनों से अवैध वसूली में लिप्त लापरवाह पुलिसकर्मियों के भी होश उड़े हुए है। एक भेंटवार्ता के दौरान सीओ मंझनपुर ने कहा है कि उनके कार्यकाल में थाने में बैठकर क्षेत्र में लोकेशन बताने वाले पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं है। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर अगर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पाई गई ऐसे पुलिसकर्मियों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मी अपने-अपने थाना व चौकी क्षेत्रों में यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में कहीं भी जुआ, गांजा की बिक्री ,ओवरलोड वाहनों का आवागमन ना हो। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें । सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण की इस सख्ती को देखते हुए जहां एक ओर अवैध वा गैर कानूनी हरकतों में लिप्त लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं दूसरी ओर अवैध वसूली वा खाऊ कमाऊ नीति पर चलने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































