रुदौली अयोध्या। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर स्थित अयोध्या जनपद के रुदौली रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई।यहां रेलवे क्रासिंग पर रेलवे लाइन पार कर रही एक बाइक अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन से टकरा गई।ट्रेन से टकराने के बाद बाइक ट्रेन के इंजन में फंस कर लगभग 500 मीटर तक चली गई जिससे बाइक में आग लग गई और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान बताते हैं कि रेल लाइन क्रॉस कर रहे बाइक सवार रेल आती देख बाइक से कूदकर भाग निकला जिससे उसकी जान बच गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ चौकी प्रभारी रुदौली शिवानन्द यादव ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गए हैं। बाइक सवार पर मामला दर्ज आरपीएफ चौकी प्रभारी शिवानंद यादव ने बताया कि घटना मंगलवार की है।जब 8103 अप टाटा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के रुदौली रेलवे स्टेशन से गुजर कर रेलवे क्रासिंग पहुचीं तभी यह घटना हो गई। घटना की सूचना पर जब घटनास्थल पर पहुंचा तब तक ट्रेन पर सवार यात्रियों द्वारा इंजन में फंसी हीरो-होंडा मोटरसाइकिल संख्या यूपी 42 डब्ल्यू-8837 जो किसी जावेद के नाम पंजीकृत है निकालकर अलग कर दिया गया था।बाइक को कब्जे में लेकर ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया तथा स्टेट वर्सेज अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच की जा रही है।घटना की सूचना पाकर रुदौली कोतवाल शशिकांत यादव भी रेलवे स्टेशन रुदौली पहुंचे जहां उन्होंने जली हुई मोटरसाइकिल का अवलोकन किया व घटना की जानकारी ली।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

रूदौली में ट्रेन से टकराई बाइक
रुदौली अयोध्या। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर स्थित अयोध्या जनपद के रुदौली रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई।यहां रेलवे क्रासिंग पर रेलवे लाइन पार कर रही एक बाइक अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन से टकरा गई।ट्रेन से टकराने के बाद बाइक ट्रेन के इंजन में फंस कर लगभग 500 मीटर तक चली गई जिससे बाइक में आग लग गई और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान बताते हैं कि रेल लाइन क्रॉस कर रहे बाइक सवार रेल आती देख बाइक से कूदकर भाग निकला जिससे उसकी जान बच गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ चौकी प्रभारी रुदौली शिवानन्द यादव ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गए हैं। बाइक सवार पर मामला दर्ज आरपीएफ चौकी प्रभारी शिवानंद यादव ने बताया कि घटना मंगलवार की है।जब 8103 अप टाटा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के रुदौली रेलवे स्टेशन से गुजर कर रेलवे क्रासिंग पहुचीं तभी यह घटना हो गई। घटना की सूचना पर जब घटनास्थल पर पहुंचा तब तक ट्रेन पर सवार यात्रियों द्वारा इंजन में फंसी हीरो-होंडा मोटरसाइकिल संख्या यूपी 42 डब्ल्यू-8837 जो किसी जावेद के नाम पंजीकृत है निकालकर अलग कर दिया गया था।बाइक को कब्जे में लेकर ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया तथा स्टेट वर्सेज अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच की जा रही है।घटना की सूचना पाकर रुदौली कोतवाल शशिकांत यादव भी रेलवे स्टेशन रुदौली पहुंचे जहां उन्होंने जली हुई मोटरसाइकिल का अवलोकन किया व घटना की जानकारी ली।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें