अयोध्या। कानपुर के एक व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पूराकलंदर पुलिस ने सोमवार को मसौधा ब्लॉक क्षेत्र के रानी बाजार इलाके से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक एसयूवी व दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सपा नेता की लंबी हिस्ट्रीशीट है। उसके विरुद्घ विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। पूराकलंदर पुलिस को दी तहरीर में कानपुर के रामबाग निवासी साजिद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां निवासी सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मानसिंह ने जमीन दिलवाने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद रंगदारी के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की। जब उसने रंगदारी के रूप में मांगी गई धनराशि नहीं दी तो जमीन खरीदने के लिए दिए गए रुपये भी वापस नहीं किये गये। रुपये वापसी की मांग पर सपा नेता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने व्यापारी साजिद कुरैशी की तहरीर पर आरोपी जिला पंचायत सदस्य मान सिंह व अन्य के खिलाफ 50 लाख की जालसाजी व रंगदारी मांगने सहित जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की थी।पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी मान सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाने के अलावा अन्य थानों में भी दर्जन भर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी को सोमवार को पुलिस टीम ने उसके साथी अनूप सिंह निवासी मोइया कपूरपुर, थाना पूराकलंदर व कल्लू पासी निवासी हूंसेपुर, थाना पूराकलंदर को गिरफ्तार किया है।बताया कि इसके पहले भी जाली नोटों के कारोबार के मामले में जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

रंगदारी मांगने के मामले में सपा के जिपंस समेत तीन गिरफ्तार
अयोध्या। कानपुर के एक व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पूराकलंदर पुलिस ने सोमवार को मसौधा ब्लॉक क्षेत्र के रानी बाजार इलाके से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य मान सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक एसयूवी व दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पकड़े गए सपा नेता की लंबी हिस्ट्रीशीट है। उसके विरुद्घ विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। पूराकलंदर पुलिस को दी तहरीर में कानपुर के रामबाग निवासी साजिद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां निवासी सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मानसिंह ने जमीन दिलवाने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद रंगदारी के रूप में 20 लाख रुपये की मांग की। जब उसने रंगदारी के रूप में मांगी गई धनराशि नहीं दी तो जमीन खरीदने के लिए दिए गए रुपये भी वापस नहीं किये गये। रुपये वापसी की मांग पर सपा नेता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने व्यापारी साजिद कुरैशी की तहरीर पर आरोपी जिला पंचायत सदस्य मान सिंह व अन्य के खिलाफ 50 लाख की जालसाजी व रंगदारी मांगने सहित जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की थी।पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी मान सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाने के अलावा अन्य थानों में भी दर्जन भर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी को सोमवार को पुलिस टीम ने उसके साथी अनूप सिंह निवासी मोइया कपूरपुर, थाना पूराकलंदर व कल्लू पासी निवासी हूंसेपुर, थाना पूराकलंदर को गिरफ्तार किया है।बताया कि इसके पहले भी जाली नोटों के कारोबार के मामले में जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें