(मंगापुर के बाबाअमरनाथ धाम व्यवस्था संचालन समिति की आकस्मिक बैठक संपन्न)
सांगीपुर प्रतापगढ़। मंगापुर के बाबा अमरनाथ धाम व्यवस्था संचालन समिति की आकस्मिक बैठक गांधी चौराहा के निकट बालगोविंद मार्केट सभागार में समिति के उपाध्यक्ष बम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर की पूजा सामग्री व्यवस्था के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहयोग देने वाले *रोहित गुप्ता एवं महेश गुप्ता दिल्ली* की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने पूजा पाठ सामग्री की व्यवस्था से संबंधित लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। व्यापार मंडल मंगापुर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा अमरनाथधाम (शिव मंदिर) के विकास हेतु व्यवस्था में मंगापुर के व्यापारियों को भी जोड़कर उनसे आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की जाए। बैठक में बम बहादुर सिंह के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन, राजेंद्र कुमार मिश्र, संजय त्रिपाठी, जय कांत शुक्ल, राजू यादव, रोहित गुप्ता एवं महेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































