प्रतापगढ़ बनारस रेल मार्ग पर बिछाई जाने लगी नई लाइन
प्रतापगढ़। आने वाले समय में प्रतापगढ़ को देश में तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों जैसे राजधानी एक्सप्रेस इत्यादि की सुविधा मिलेगी। इसके मद्देनजर ट्रैक का नवीनीकरण किया जा रहा हैं। जिसमें पुरानी के स्थान पर ठोस और भारी वजन की नई रेल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। जो आने वाले कुछ महीनों में पूरा हो जाने की उम्मीद है। वह दिन दूर नहीं जब प्रतापगढ़ वासियों को 120,140 की गति से चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेनों में सफर की सुविधा हो जायेगी।( अभी 110 की स्पीड है)। उन्हें लखनऊ, दिल्ली और बनारस जैसे महानगरों वाले स्टेशन की सुविधा मिलेगी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़, बनारस और लखनऊ रेल मार्ग को दोहरीकरण और विद्युतीकरण करने का मकसद ही हाई स्पीड वाली वीआईपी ट्रेनों का संचालन करना है। इसी कड़ी में ट्रैक का नवीनीकरण भी होना शामिल है। क्योंकि पुराने ट्रैक की स्पीड अभी फिलहाल 110 की है। जबकि राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों की गति 120,140 होती है। इनके लिए यह ट्रैक मुनासिब नहीं हैं। इसलिए ट्रैक में बदलाव करने की जरुरत हैं। जिसको ध्यान में रखकर रेलवे ने नवीनीकरण शुरू कर दिया है। जिसमें प्रतापगढ़ से बनारस रेल मार्ग के बीच में ट्रैक बदलने का काम बुधवार को किया गया। इंजीनियरिंग के अधिकारी बताते है कि 260 किलो वजन की रेल डाली जा रही है। जो पहले की अपेक्षा मजबूत और टिकाऊ है। इस पर राजधानी एक्सप्रेस की दौड़ाया जा सकेगा। इसके बाद तेज गति की अन्य ट्रेनें भी चलाई जायेगी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































