कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सप्ताह भर पहले खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का युवक उसे अगवा कर फरार हो गया। खोजबीन के दौरान किशोरी के अगवा होने की जानकारी मिली। किशोरी का पिता आरोपित के घर पहुंचा तो आरोपित के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़ित पिता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने पीड़ित परिवार को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें