पट्टी। आसपुर देवसरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भूला चन्दौकी मे सुबह बाइकसवार दो बदमाशों ने क्लास रूम में घुसकर शिक्षिका से चेन लूट लिया। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। शिक्षिका ने घटना की तहरीर आसपुर देवसरा थाने पर दी है। घटना की जांच पड़ताल के लिए पुलिस प्राथमिक विद्यालय पहुंची थी। आसपुर देवसरा क्षेत्र के गांव रौजा निवासी ज्ञानती यादव क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भूला चंदौकी में शिक्षिका है।शुक्रवार को करीब 9:30 बजे वह बच्चों को क्लास रूम में पढ़ा रही थी। तभी एक बाइक से आए दो बदमाश बाहर रुके एक बाहर ही था और दूसरा शिक्षिका ज्ञानती यादव के क्लास रूम में जाकर उनसे पूछा कि डीवीडी( ड्रेस) का पैसा क्यो नहीं आया है। शिक्षिका ने कहा मैं नहीं जानती इसको तो हेड मास्टर ही बताएंगे जाओ उन्हीं से पूछ लो। इसी बीच लुटेरा उनके करीब जा पहुंचा और शिक्षिका के गले से चेन खींच ली शिक्षिका ने उस पर झपटने का प्रयास किया तो उनके हाथ में हल्की सी चोट भी आ गई। वह शोर मचाते हुए बाहर निकली तब तक बाइक सवार लुटेरे वहां से फरार हो गए। लूट की सूचना पाकर थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे वह जांच पड़ताल कर रहे थे कि इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से घटना की बाबत पूछताछ की। कुछ देर बाद खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार त्रिपाठी सहित कई शिक्षक विद्यालय पहुंचे। शिक्षकों के बीच विद्यालय परिसर में इस तरह की हुई लूट की घटना चर्चा का विषय रही। शिक्षिका ने घटना की तहरीर आसपुर देवसरा पुलिस को दी है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

प्राथमिक विद्यालय के क्लास रूम में घुसे लुटेरे, शिक्षिका की चैन छीनकर भागे
पट्टी। आसपुर देवसरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भूला चन्दौकी मे सुबह बाइकसवार दो बदमाशों ने क्लास रूम में घुसकर शिक्षिका से चेन लूट लिया। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। शिक्षिका ने घटना की तहरीर आसपुर देवसरा थाने पर दी है। घटना की जांच पड़ताल के लिए पुलिस प्राथमिक विद्यालय पहुंची थी। आसपुर देवसरा क्षेत्र के गांव रौजा निवासी ज्ञानती यादव क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भूला चंदौकी में शिक्षिका है।शुक्रवार को करीब 9:30 बजे वह बच्चों को क्लास रूम में पढ़ा रही थी। तभी एक बाइक से आए दो बदमाश बाहर रुके एक बाहर ही था और दूसरा शिक्षिका ज्ञानती यादव के क्लास रूम में जाकर उनसे पूछा कि डीवीडी( ड्रेस) का पैसा क्यो नहीं आया है। शिक्षिका ने कहा मैं नहीं जानती इसको तो हेड मास्टर ही बताएंगे जाओ उन्हीं से पूछ लो। इसी बीच लुटेरा उनके करीब जा पहुंचा और शिक्षिका के गले से चेन खींच ली शिक्षिका ने उस पर झपटने का प्रयास किया तो उनके हाथ में हल्की सी चोट भी आ गई। वह शोर मचाते हुए बाहर निकली तब तक बाइक सवार लुटेरे वहां से फरार हो गए। लूट की सूचना पाकर थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे वह जांच पड़ताल कर रहे थे कि इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से घटना की बाबत पूछताछ की। कुछ देर बाद खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार त्रिपाठी सहित कई शिक्षक विद्यालय पहुंचे। शिक्षकों के बीच विद्यालय परिसर में इस तरह की हुई लूट की घटना चर्चा का विषय रही। शिक्षिका ने घटना की तहरीर आसपुर देवसरा पुलिस को दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें