चोरी की मोटर साइकिल , पार्ट्स बरामद
प्रतापगढ़ । पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के कुशल निर्देश पर जनपद प्रतापगढ में हुई अपराधिक वारदातो के अनावरण व सक्रिय अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे थाना महेशगंज से उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने अपने हमराहियों द्वारा चेकिंग के दौरान गोपनीय सूचना पर थाना क्षेत्र के लालापुर नहर पुल के पास से एक व्यक्ति को चोरी की एक हीरो होण्डा मोटर साइकिल नं0 यूपी 72 एफ 1361 के साथ गिरफ्तार किया ,जबकि 02 अन्य व्यक्ति मौके से भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर थानाक्षेत्र जेठवारा के सबलगढ़ डेरवा से मो0 रफीक खान उर्फ फौजी को भी चोरी की मोटर साइकिल सहित व उसकी कबाड़ की दुकान से चोरी की हुई मोटर साइकिलों के विभिन्न पार्ट बरामद किये गये। पुलिस ने विमलेश पुत्र मिठ्ठू निर्मल नि0 ढिंगवस थाना लालगंज व मो0 रफीक खान उर्फ फौजी पुत्र अब्दुल्ला खान नि0 सबलगढ़ डेरवा थाना जेठवारा प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया उनके पास से चोरी की एक अदद होण्डा मोटर साइकिल यूपी 72 एफ 1361 व चोरी की एक अदद हीरो पैशन प्रो नम्बर यूपी 72 जेड 6415 व विभिन्न मोटर साइकिलों के कटे हुए पुर्जे बरामद करने में सफलता पाई ।पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विमलेश ने बताया कि मौके से जो फरार हो गये वह हमारे साथी थे, हम लोगों का एक गिरोह है। जो हीरो होण्डा मोटर साइकिल पकड़ी गई है वह मोटर साइकिल कल रात मैनें व मेरे साथियों ने डेरवा बाजार से चुरायी थी पकड़े जाने के डर से मोटर साइकिल का नम्बर खुरच देते हैं तथा जो दूसरी मोटर साइकिल पैसन प्रो है वह भी मैनें व मेरे साथियों ने मिलकर सराय कुंवर गांव से चोरी की थी व उसको रात में ही मो0 रफीक खान उर्फ फौजी कबाड़ वाले को 1300/-रुपये में बेच दी थी तथा पैसों को आपस में बांट लिया था। अभियुक्त रफीक खान उर्फ फौजी द्वारा बताया गया कि मेरी कबाड़ की दुकान है, मैं इस कबाड़ के धंधे का फायदा उठाकर चोरी की मोटर साइकिलों को खरीदकर व उन्हें काटकर उनके पुर्जो को अलग-अलग सस्ते दाम में बेंच देता हूॅ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































