V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डीएम और एसएसपी ने मारा नैनी जेल में छापा

कई बैरकों की बारीकी से की जांच, छतों पर भी हुई चेकिंग
प्रयागराज। नैनी सेंट्रल जेल में गुरुवार को डीएम संजय खत्री व एसएसपी अजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर सब कुछ सामान्य पाया गया।
प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार अचानक नैनी सेंट्रल जेल पहुंच गए। उनके साथ बड़ी संख्या में फोर्स भी मौजूद रही। हालांकि करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। इस औचक निरीक्षण में करीब 10 बैरकों की ही जांच हो सकी। गुरुवार की अपराह्न प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री, एसएसपी अजय कुमार, एसपी यमुनापार, सीओ नैनी समेत करीब दो कंपनी पीएसी के साथ नैनी सेंट्रल जेल पहुंच गए। अचानक दोनों अधिकारियों के पहुंचने से जेल में अफरातफरी मच गई। जेल के अधिकारी हरकत में आ गए और व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने में लग गए। एसएसपी व जिलाधिकारी ने आठ से 10 बैरकों की सघन जांच पड़ताल करवाई। यही नहीं नैनी सेंट्रल जेल की छतों पर भी जाकर छानबीन कराई गई। यह देखने की कोशिश की गई कि जेल की बैरकों में कहीं कोई आपत्तिजनक सामान तो नहीं छिपा कर रखा गया है। जेल के भीतर से कोई आपराधिक गतिविधि तो नहीं संचालित की जा रही है। हालांकि करीब एक घंटे तक चली जांच में कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली। प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि हमने करीब एक घंटे तक जेल के अंदर बारीकी से जांच-पड़ताल की है। बैरकों की तलाशी कराई गई है। कैदियों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई है। जेल में गंभीर अपराधों में बंद अपराधियों के रिकार्ड और उनसे मिलने वालों की भी छानबीन की गई है। कुल मिलाकर व्यवस्थाएं जेल में सामान्य मिली हैं। आगे और भी ऐसे औचक निरीक्षण होते रहेंगे। नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी और एसएसपी के औचक निरीक्षण में सारी व्यवस्थाएं सामान्य पाई गई हैं। सुरक्षा, खान-पान, साफ-सफाई की व्यवस्था से दोनों अधिकारी संतुष्ट दिखे। ऐसी कोई आपत्तिजनक चीजें नहीं मिली हैं। यह चेकिंग सामान्य से अलग थी। जेल प्रशासन से आंतरिक सुरक्षा और कोरोना गाइड लाइन, वैक्सीनेशन के पालन के बारे में भी जानकारी ली गई है। पैरोल पर छोड़े जाने वाले बंदियों के बारे में भी पूछताछ हुई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कई बैरकों की बारीकी से की जांच, छतों पर भी हुई चेकिंग
प्रयागराज। नैनी सेंट्रल जेल में गुरुवार को डीएम संजय खत्री व एसएसपी अजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर सब कुछ सामान्य पाया गया।
प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार अचानक नैनी सेंट्रल जेल पहुंच गए। उनके साथ बड़ी संख्या में फोर्स भी मौजूद रही। हालांकि करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। इस औचक निरीक्षण में करीब 10 बैरकों की ही जांच हो सकी। गुरुवार की अपराह्न प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री, एसएसपी अजय कुमार, एसपी यमुनापार, सीओ नैनी समेत करीब दो कंपनी पीएसी के साथ नैनी सेंट्रल जेल पहुंच गए। अचानक दोनों अधिकारियों के पहुंचने से जेल में अफरातफरी मच गई। जेल के अधिकारी हरकत में आ गए और व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने में लग गए। एसएसपी व जिलाधिकारी ने आठ से 10 बैरकों की सघन जांच पड़ताल करवाई। यही नहीं नैनी सेंट्रल जेल की छतों पर भी जाकर छानबीन कराई गई। यह देखने की कोशिश की गई कि जेल की बैरकों में कहीं कोई आपत्तिजनक सामान तो नहीं छिपा कर रखा गया है। जेल के भीतर से कोई आपराधिक गतिविधि तो नहीं संचालित की जा रही है। हालांकि करीब एक घंटे तक चली जांच में कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली। प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि हमने करीब एक घंटे तक जेल के अंदर बारीकी से जांच-पड़ताल की है। बैरकों की तलाशी कराई गई है। कैदियों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई है। जेल में गंभीर अपराधों में बंद अपराधियों के रिकार्ड और उनसे मिलने वालों की भी छानबीन की गई है। कुल मिलाकर व्यवस्थाएं जेल में सामान्य मिली हैं। आगे और भी ऐसे औचक निरीक्षण होते रहेंगे। नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी और एसएसपी के औचक निरीक्षण में सारी व्यवस्थाएं सामान्य पाई गई हैं। सुरक्षा, खान-पान, साफ-सफाई की व्यवस्था से दोनों अधिकारी संतुष्ट दिखे। ऐसी कोई आपत्तिजनक चीजें नहीं मिली हैं। यह चेकिंग सामान्य से अलग थी। जेल प्रशासन से आंतरिक सुरक्षा और कोरोना गाइड लाइन, वैक्सीनेशन के पालन के बारे में भी जानकारी ली गई है। पैरोल पर छोड़े जाने वाले बंदियों के बारे में भी पूछताछ हुई है।

Leave a Comment