विश्व जल दिवस पर पक्षियों के लिए हुई पानी पीने की व्यवस्था
अयोध्या। मां शांति सेवा फाउंडेशन एवं कर्मचारी परिषद- साकेत महाविद्यालय ने संयुक्त रुप से विश्व जल दिवस पर साकेत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में गर्मी की शुरुआत को देखते हुए पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए महाविद्यालय परिसर में संस्था अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी, संरक्षक बसंत राम ने पक्षियों को पानी पीने के लिए पेड़ों में कई प्याले लटकाये और प्राचार्य डॉ अभय सिंह ने प्यालो में पानी डालकर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा मानव का पहला धर्म है बेजुबान जानवरों की सेवा करना और पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है और संस्था टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दिया। संस्था संरक्षक बसंत राम ने कहा बेजुबान पशु पक्षी मनुष्य के सहारे होते हैं किसी का सहारा बनना इंसान का पहला कर्तव्य है। अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुमारी ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष गर्मी में पशु पक्षी एवं राहगीरों के लिए सामर्थ्य अनुसार पानी की व्यवस्था करते हैं और करते रहेंगे कार्यक्रम में डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, डॉक्टर नर्वदेश्वर पांडेय, डॉ विनय प्रकाश मौर्य, इंद्रजीत, राजीव पांडे, अनिल पांडेय, डॉ विवेक सिंह, विकास प्रजापति, सहित कई लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































