V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ग्राम प्रधान अवैध कब्जे से परेशान होकर उपजिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र

पट्टी । ग्राम सभा की जमीन पर अब ग्राम प्रधान की बात भी आरोपी दबंग नहीं मार रहे हैं ,और प्रधान द्वारा मना करने पर धमकी देकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कह रहे हैं।  पहले तो प्रधान ने दबंगों को ऐसा करने से मना किया लेकिन जब वे नहीं माने तो मजबूर होकर उप जिलाधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर उसने मामले में दखलअंदाजी करने की मांग की है। पट्टी तहसील क्षेत्र के तरदहा गांव के प्रधान हरिभूषण ओझा  है।  मंगलवार को वह पट्टी तहसील पहुंचे उन्होंने शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी पट्टी को देकर आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ग्राम सभा की जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए उस पर पिलर गाड़ रहा है । ग्राम सभा की जमीन बताकर उसे रोका जाता है तो  वह अपने बेटे के उच्च पद होने की धमकी देता है और कहता है कि उच्च अधिकारियों से पकड़ होने कारण जो रोकेगा उसे फर्जी मुकदमा दिया जाएगा, और थाने में बंद करा दिया जाएगा । लाचार प्रधान मंगलवार को उप जिलाधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए सरकारी जमीन को खाली करवाए जाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पट्टी । ग्राम सभा की जमीन पर अब ग्राम प्रधान की बात भी आरोपी दबंग नहीं मार रहे हैं ,और प्रधान द्वारा मना करने पर धमकी देकर फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कह रहे हैं।  पहले तो प्रधान ने दबंगों को ऐसा करने से मना किया लेकिन जब वे नहीं माने तो मजबूर होकर उप जिलाधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर उसने मामले में दखलअंदाजी करने की मांग की है। पट्टी तहसील क्षेत्र के तरदहा गांव के प्रधान हरिभूषण ओझा  है।  मंगलवार को वह पट्टी तहसील पहुंचे उन्होंने शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी पट्टी को देकर आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ग्राम सभा की जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए उस पर पिलर गाड़ रहा है । ग्राम सभा की जमीन बताकर उसे रोका जाता है तो  वह अपने बेटे के उच्च पद होने की धमकी देता है और कहता है कि उच्च अधिकारियों से पकड़ होने कारण जो रोकेगा उसे फर्जी मुकदमा दिया जाएगा, और थाने में बंद करा दिया जाएगा । लाचार प्रधान मंगलवार को उप जिलाधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए सरकारी जमीन को खाली करवाए जाने की मांग की है।

Leave a Comment