V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बीडिओ को सूचना आयोग ने किया तलब

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जन सूचना अधिकारी लक्ष्मणपुर एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर को सूचना न देने के कारण राज्य सूचना आयोग ने 8 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से आर.टी.आई. भवन गोमती नगर लखनऊ सूचना आयोग कार्यालय में तलब किया है। बता दे कि ग्राम पंचायत चमरूपुर शुक्लान के निवासी आशुतोष ओझा एडवोकेट ने 22 सितम्बर 2021 को न बिन्दु की सूचना जनसूचना अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी चमरूपुर शुक्लान वि.ख. लक्ष्मणपुर से मांगी थी। सूचना न देकर केवल लिंक भेजकर गुमराह करते हुए सूचना देने से मना कर दिया। जिसकी अपील अंदर मियाद प्रथम अपीलीय अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर से की गई लेकिन अपीलीय अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की जिसके बाद द्वितीय अपील राज्य सूचना आयोग को 17 जनवरी 2022 को की गई। राज्य सूचना आयोग ने उक्त शिकायत को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अधिकारी द्वय जनसूचना अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी चमरूपुर शुक्लान व खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर को आगामी 8 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से सूचना आयोग कार्यालय लखनऊ में तलब किया है। इस तरह उक्त मामले में सूचना आयोग गंभीर है और दोषी लोगो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा सकती है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जन सूचना अधिकारी लक्ष्मणपुर एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर को सूचना न देने के कारण राज्य सूचना आयोग ने 8 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से आर.टी.आई. भवन गोमती नगर लखनऊ सूचना आयोग कार्यालय में तलब किया है। बता दे कि ग्राम पंचायत चमरूपुर शुक्लान के निवासी आशुतोष ओझा एडवोकेट ने 22 सितम्बर 2021 को न बिन्दु की सूचना जनसूचना अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी चमरूपुर शुक्लान वि.ख. लक्ष्मणपुर से मांगी थी। सूचना न देकर केवल लिंक भेजकर गुमराह करते हुए सूचना देने से मना कर दिया। जिसकी अपील अंदर मियाद प्रथम अपीलीय अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर से की गई लेकिन अपीलीय अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की जिसके बाद द्वितीय अपील राज्य सूचना आयोग को 17 जनवरी 2022 को की गई। राज्य सूचना आयोग ने उक्त शिकायत को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अधिकारी द्वय जनसूचना अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी चमरूपुर शुक्लान व खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर को आगामी 8 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से सूचना आयोग कार्यालय लखनऊ में तलब किया है। इस तरह उक्त मामले में सूचना आयोग गंभीर है और दोषी लोगो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा सकती है।

Leave a Comment