V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हमलावरो से बचकर भाग रहे शिक्षक को गिरने से लगी चोट

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। दीवानी न्यायालय में आए हमलावरो से बचकर भाग रहे शिक्षक को गिरने के कारण गंभीर चोट आ गई। उन्हे इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर लालगंज में भर्ती कराया गया है।
लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव ओरी का पुरवा निवासी उदय प्रताप वर्मा 32 पुत्र रामपाल वर्मा एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक है। वह आज किसी कार्यवश दीवानी न्यायालय आए थे। जब वह न्यायालय से बाहर निकलने लगे तो गेट के आगे करीब 100 मीटर दूरी पर बोलेरो व बाइक सवार कुछ लोग उनका पीछा करने लगे। आहट होने पर वह अपनी जान बचाने के लिए गैस एजेन्सी रोड जयपुर की तरफ भागने लगे। वही पर बोलेरो से टक्कर लगने के कारण गिर पड़े। इससे उनके सिर व हाथ में गंभीर चोट आ गई। साथ ही बेहोश भी हो गए। ग्रामीणों ने एम्बुलेन्स बुलवाकर उन्हे इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर लालगंज भेज दिया। वहां पर गंभीर हालत में उनका इलाज किया जा रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। दीवानी न्यायालय में आए हमलावरो से बचकर भाग रहे शिक्षक को गिरने के कारण गंभीर चोट आ गई। उन्हे इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर लालगंज में भर्ती कराया गया है।
लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव ओरी का पुरवा निवासी उदय प्रताप वर्मा 32 पुत्र रामपाल वर्मा एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक है। वह आज किसी कार्यवश दीवानी न्यायालय आए थे। जब वह न्यायालय से बाहर निकलने लगे तो गेट के आगे करीब 100 मीटर दूरी पर बोलेरो व बाइक सवार कुछ लोग उनका पीछा करने लगे। आहट होने पर वह अपनी जान बचाने के लिए गैस एजेन्सी रोड जयपुर की तरफ भागने लगे। वही पर बोलेरो से टक्कर लगने के कारण गिर पड़े। इससे उनके सिर व हाथ में गंभीर चोट आ गई। साथ ही बेहोश भी हो गए। ग्रामीणों ने एम्बुलेन्स बुलवाकर उन्हे इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर लालगंज भेज दिया। वहां पर गंभीर हालत में उनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Comment