V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ सिटी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ सिटी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बृजभानु सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन करके किया गया। उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर से बालको का विकास होता है यह शिविर बालको के व्यक्तित्व विकास के साथ साथ जीवन निर्माण की दिशा में उतरोत्तर प्रगति करता है। महाविद्यालय के मुख्य नियंता डा. ब्रहमानन्द प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की सशक्त भूमिका है। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सामुदायिक कार्य, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता आदि क्षेत्र में सतत विकास होता है। उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रमाधिकारी डा. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डा. कुलदीप सिंह, डा. प्रणव ओझा, डा. नीरज त्रिपाठी, डा. देवेश सिंह, अजीत प्रताप सिंह, आशीष कुमार मालवीय, पवन सिंह तथा तकनीकी सहायक के रूप में संकल्प सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डा. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ सिटी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बृजभानु सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन करके किया गया। उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर से बालको का विकास होता है यह शिविर बालको के व्यक्तित्व विकास के साथ साथ जीवन निर्माण की दिशा में उतरोत्तर प्रगति करता है। महाविद्यालय के मुख्य नियंता डा. ब्रहमानन्द प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की सशक्त भूमिका है। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सामुदायिक कार्य, चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता आदि क्षेत्र में सतत विकास होता है। उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रमाधिकारी डा. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डा. कुलदीप सिंह, डा. प्रणव ओझा, डा. नीरज त्रिपाठी, डा. देवेश सिंह, अजीत प्रताप सिंह, आशीष कुमार मालवीय, पवन सिंह तथा तकनीकी सहायक के रूप में संकल्प सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डा. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।

Leave a Comment