आज वी.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा भव्य फूलों की होली खेली गई।
प्रतापगढ़ । अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अलका सिंह जी ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में आए बच्चों का स्वागत किया और बच्चों के साथ मिलकर सौहार्द पूर्वक बरसाने की होली खेली,जिसमें राधा-कृष्ण की झूले वाली झांकी ने सबको कृष्णमय कर दिया और सब जमकर झूमें। विद्यालय की छात्रा महिमा, दक्षिता, पलक, निवेदिता, सोनाक्षी,आसमी,सोमिक्षा, अवंतिका, यशी,जिया, आदृशी और वेदांशी आदि ने राधा की वेशभूषा धारण कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के छात्र आद्रिक, कुंज, हर्ष, अथर्व, रेयाँश और कार्तिक ने भगवान श्रीकृष्ण का रुप धारण कर सबको सम्मोहित किया तथा छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं ने फूलों की होली खेलकर उत्साह के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेरणा जिंदल जी ने छात्र-छात्राओं को होली के पवित्र त्योहार के बारे में बताते हुए कहा कि फागुन के महीने में ऐसा लगता है जैसे प्रकृति चहुंओर अपने रंगों से होली खेल रही हो। वातावरण में फैली रंगीन फूलों की खुशबू ऐसा लगता जैसे फूल अपने रंगों से होली की खुशी को दोगुना करने में लगे हुए हैं तथा उन्होंने बताया कि होली असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है हमें होली को सौहार्द पूर्वक मानना चाहिए। अंत में विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अलका सिंह जी ने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों व सौहार्द का त्योहार है। इसलिए हमें मिलकर उत्साह के साथ यह त्योहार मनाना चाहिए।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































