V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एमएलसी चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा

प्रयागराज। इलाहाबाद कौशाम्बी ज़िला प्राधिकारी क्षेत्र (विधान परिषद) से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व एमएलसी व पूर्व शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव ने आज ज़िला प्राधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय कलेक्ट्रेट मे दस प्रस्तावकों के साथ सक्षम अधिकारी के समक्ष एक सेट मे परचा दाखिल करते हुए नामांकन किया। जार्जटाउन स्थित आवास पर विधिविधान से पूजा अर्चना के उपरान्त दिन मे 2 बजे दो दर्जन चार पहिया व सैकड़ो बाईक सवार सपा समर्थकों के साथ काफला निकला। जार्जटाउन ज़िला कार्यालय पर बाबू जवाहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व कौशाम्बी से विधायक सर्व इन्द्रजीत सरोज, विधायिका पूजा पाल, विधायिका विजमा यादव, विधायिका गीता पासी, विधायक संदीप पटेल, विधान परिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव, ज़िलाध्यक्ष योगेश यादव, महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव, ज़िला उपाध्यक्ष अनिल यादव, नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि, कौंधियारा ब्लाक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा, पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी, पूर्व विधायक अनसार अहमद, पूर्व ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, पूर्व महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, पूर्व ज़िला महासचिव दूधनाथ पटेल, प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सन्दीप यादव, फूलपूर चेयरमैन काज़मीन जहाँ, महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी आदि के साथ बड़ी संख्या मे ज़िलापंचायत सदस्य ,ब्लाक प्रमुख ,पार्षद व नेतागण उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। इलाहाबाद कौशाम्बी ज़िला प्राधिकारी क्षेत्र (विधान परिषद) से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व एमएलसी व पूर्व शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव ने आज ज़िला प्राधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय कलेक्ट्रेट मे दस प्रस्तावकों के साथ सक्षम अधिकारी के समक्ष एक सेट मे परचा दाखिल करते हुए नामांकन किया। जार्जटाउन स्थित आवास पर विधिविधान से पूजा अर्चना के उपरान्त दिन मे 2 बजे दो दर्जन चार पहिया व सैकड़ो बाईक सवार सपा समर्थकों के साथ काफला निकला। जार्जटाउन ज़िला कार्यालय पर बाबू जवाहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व कौशाम्बी से विधायक सर्व इन्द्रजीत सरोज, विधायिका पूजा पाल, विधायिका विजमा यादव, विधायिका गीता पासी, विधायक संदीप पटेल, विधान परिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव, ज़िलाध्यक्ष योगेश यादव, महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव, ज़िला उपाध्यक्ष अनिल यादव, नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि, कौंधियारा ब्लाक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्रा, पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी, पूर्व विधायक अनसार अहमद, पूर्व ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, पूर्व महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, पूर्व ज़िला महासचिव दूधनाथ पटेल, प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सन्दीप यादव, फूलपूर चेयरमैन काज़मीन जहाँ, महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी आदि के साथ बड़ी संख्या मे ज़िलापंचायत सदस्य ,ब्लाक प्रमुख ,पार्षद व नेतागण उपस्थित रहे।

Leave a Comment