V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो रैली को किया रवाना

अयोध्या।  पल्स पोलियो रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा एवम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  संतोष देव पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो रैली रवाना की। कोविड 19 महामारी के कारण 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे पोलियो खुराक से वंचित थे। बच्चो को पोलियो खुराक पिलाने के लिए  20 मार्च 2022 से पल्स पोलियो अभियान आरंभ हो रहा है। रविवार को पूरे जनपद में बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी और सोमवार से पोलियो टीम घर घर जा कर पोलियो खुराक बच्चों को पिलाएगी। सोमवार की बी टीम गतिविधि संपादित होगी। रविवार से आरम्भ हो रहे पल्स पोलियो अभियान में कुल लक्षित 326047 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। लक्षित बच्चों में ग्रामीण क्षेत्रों में 302001 एवम शहरी क्षेत्र में 24046 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 1271 बूथ,836 घर_घर टीम,57 ट्रांजिट टीम और 35 मोबाइल टीम जनपद के लक्षित कुल 464386 घरों में भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाएगी। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार अभियान में बच्चों, आशा एवम आंगन वाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पुलिस लाइन्स से रैली निकाली गई। रैली मैं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा आर के देव, सीडीपीओ अर्बन मीनाक्षी पांडे, अर्बन नोडल डा आर एम शुक्ला, डी एच ई आई ओ डी पी सिंह, अर्बन कॉर्डिनेटर आईसीडीएस आकाश, मुख्य सेविका ममता एवम यमुना, एफसीओ डी के श्रीवास्तव, एन एम ए मनोज त्रिपाठी सहित अध्यापकगण, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी जनपद वासियों से अपील है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं और अपने बच्चों को पोलियो बीमारी से मुक्त रखने में सहयोग प्रदान करें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या।  पल्स पोलियो रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा एवम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  संतोष देव पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो रैली रवाना की। कोविड 19 महामारी के कारण 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे पोलियो खुराक से वंचित थे। बच्चो को पोलियो खुराक पिलाने के लिए  20 मार्च 2022 से पल्स पोलियो अभियान आरंभ हो रहा है। रविवार को पूरे जनपद में बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी और सोमवार से पोलियो टीम घर घर जा कर पोलियो खुराक बच्चों को पिलाएगी। सोमवार की बी टीम गतिविधि संपादित होगी। रविवार से आरम्भ हो रहे पल्स पोलियो अभियान में कुल लक्षित 326047 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। लक्षित बच्चों में ग्रामीण क्षेत्रों में 302001 एवम शहरी क्षेत्र में 24046 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 1271 बूथ,836 घर_घर टीम,57 ट्रांजिट टीम और 35 मोबाइल टीम जनपद के लक्षित कुल 464386 घरों में भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाएगी। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार अभियान में बच्चों, आशा एवम आंगन वाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पुलिस लाइन्स से रैली निकाली गई। रैली मैं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा आर के देव, सीडीपीओ अर्बन मीनाक्षी पांडे, अर्बन नोडल डा आर एम शुक्ला, डी एच ई आई ओ डी पी सिंह, अर्बन कॉर्डिनेटर आईसीडीएस आकाश, मुख्य सेविका ममता एवम यमुना, एफसीओ डी के श्रीवास्तव, एन एम ए मनोज त्रिपाठी सहित अध्यापकगण, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी जनपद वासियों से अपील है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं और अपने बच्चों को पोलियो बीमारी से मुक्त रखने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Comment