अयोध्या। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आसानी से योजना का लाभ दिलाने के लिए 15 मार्च को विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया गया। मेगा कैम्प के आयोजन की जानकारी देते हुए पीओ डूडा यामिनी रंजन ने बताया कि निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले आवेदनकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 14 एवं 15 मार्च को विशेष मेगा कैंप शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित बैंक कार्यालयों में आयोजित किया गया। जिसके जरिये स्टेट बैंक में 5 लोन,बैंक ऑफ बड़ौदा फतेहगंज में 1 लोन, एचडीएफसी बैंक में 5 ऋण वितरित कराए गए। 9 लाभार्थियों के प्रथम व 4 लाभार्थियों के द्वितीय ऋण आवेदन कराए गए। उन्होंने बताया कि जनपद में पीएम स्वनिधि योजना के तहत 4 हजार 20 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने बताया की नगर निगम क्षेत्र में 5 हजार 5 सौ 28 का लक्ष्य था। योजना के तहत 5 हजार 2 सौ 76 लोगो ने आवेदन किया था। जिसके सापेक्ष 4 हजार 5 सौ 67 लाभार्थियों का ऋण स्वीकृति किया गया और अब तक 4 हजार 20 लाभार्थियों को इस योजना के तहत ऋण प्रदान किया गया था। पीओ डूडा ने बताया कि जिन लाभार्थियों द्वारा अपने ऋण की ससमय वापसी कर दी जाएगी। ऐसे लाभार्थी योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की द्वितीय किश्त प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीओ डूडा ने बताया कि 14 एवं 15 मार्च को आयोजित हुए विशेष मेगा कैम्प में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई। इस अवसर पर अपर आयुक्त नगर निगम सच्चिदानंद सिंह,गरिमा सरोज सीएमएम,सीओ,टीएस एवं बैंकर्स मौजूद थे। पीओ डूडा ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी वेंडर को क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर कई तरह के लाभ होते हैं। माह में 200 डिजिटल लेनदेन करने पर 100 रुपए प्रति माह की दर से 1200 रुपये का कैशबैक प्रतिवर्ष प्राप्त होगा, जिसके फलस्वरूप वेंडर को पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत प्राप्त ऋण पर किसी भी तरह का ब्याज नहीं देना होगा। क्यूआर कोड के माध्यम से लेनदेन सुगम एवं सुरक्षित होता है तथा समय-समय पर कैशबैक भी प्राप्त होगा। डिजिटल लेनदेन में फुटकर पैसे की झंझट से मुक्ति रहती है। इसलिए लाभार्थियों को विशेष अभियान के तहत डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पीओ डूडा यामिनी रंजन ने बताया कि ग्रामीण और शहरी सड़कों के किनारे स्ट्रीट वेंडर जो फल, सब्जियां, ठेले-रेहड़ी पर रेडी-टू-ईट स्ट्रीट फूड, चाय, अंडे, ब्रेड पकौड़े, कारीगर उत्पाद आदि बेचते हैं, वे इस योजना के अंतर्गत दस हजार रुपये का लोन प्राप्त कर सकते हैं। बैंक का लोन ससमय जमा करने पर लाभार्थी पीएम स्वनिधि योजना के तहत 20 हजार रुपये की द्वितीय किश्त के लिए आवेदन कर सकता है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों हेतु लगाया गया विशेष मेगा कैम्प
अयोध्या। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आसानी से योजना का लाभ दिलाने के लिए 15 मार्च को विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया गया। मेगा कैम्प के आयोजन की जानकारी देते हुए पीओ डूडा यामिनी रंजन ने बताया कि निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले आवेदनकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 14 एवं 15 मार्च को विशेष मेगा कैंप शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित बैंक कार्यालयों में आयोजित किया गया। जिसके जरिये स्टेट बैंक में 5 लोन,बैंक ऑफ बड़ौदा फतेहगंज में 1 लोन, एचडीएफसी बैंक में 5 ऋण वितरित कराए गए। 9 लाभार्थियों के प्रथम व 4 लाभार्थियों के द्वितीय ऋण आवेदन कराए गए। उन्होंने बताया कि जनपद में पीएम स्वनिधि योजना के तहत 4 हजार 20 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने बताया की नगर निगम क्षेत्र में 5 हजार 5 सौ 28 का लक्ष्य था। योजना के तहत 5 हजार 2 सौ 76 लोगो ने आवेदन किया था। जिसके सापेक्ष 4 हजार 5 सौ 67 लाभार्थियों का ऋण स्वीकृति किया गया और अब तक 4 हजार 20 लाभार्थियों को इस योजना के तहत ऋण प्रदान किया गया था। पीओ डूडा ने बताया कि जिन लाभार्थियों द्वारा अपने ऋण की ससमय वापसी कर दी जाएगी। ऐसे लाभार्थी योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की द्वितीय किश्त प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीओ डूडा ने बताया कि 14 एवं 15 मार्च को आयोजित हुए विशेष मेगा कैम्प में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई। इस अवसर पर अपर आयुक्त नगर निगम सच्चिदानंद सिंह,गरिमा सरोज सीएमएम,सीओ,टीएस एवं बैंकर्स मौजूद थे। पीओ डूडा ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी वेंडर को क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर कई तरह के लाभ होते हैं। माह में 200 डिजिटल लेनदेन करने पर 100 रुपए प्रति माह की दर से 1200 रुपये का कैशबैक प्रतिवर्ष प्राप्त होगा, जिसके फलस्वरूप वेंडर को पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत प्राप्त ऋण पर किसी भी तरह का ब्याज नहीं देना होगा। क्यूआर कोड के माध्यम से लेनदेन सुगम एवं सुरक्षित होता है तथा समय-समय पर कैशबैक भी प्राप्त होगा। डिजिटल लेनदेन में फुटकर पैसे की झंझट से मुक्ति रहती है। इसलिए लाभार्थियों को विशेष अभियान के तहत डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पीओ डूडा यामिनी रंजन ने बताया कि ग्रामीण और शहरी सड़कों के किनारे स्ट्रीट वेंडर जो फल, सब्जियां, ठेले-रेहड़ी पर रेडी-टू-ईट स्ट्रीट फूड, चाय, अंडे, ब्रेड पकौड़े, कारीगर उत्पाद आदि बेचते हैं, वे इस योजना के अंतर्गत दस हजार रुपये का लोन प्राप्त कर सकते हैं। बैंक का लोन ससमय जमा करने पर लाभार्थी पीएम स्वनिधि योजना के तहत 20 हजार रुपये की द्वितीय किश्त के लिए आवेदन कर सकता है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें