प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बिबियाकरनपुर में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में विषाक्त भोजन खाने से दर्जनो लोग बीमार हो गए। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी के साथ ही निजी अस्पताल ले जाया गया है। बिबियाकरनपुर गांव निवासी रामकेवल तिवारी की मां का सोमवार को श्राद्ध कार्यक्रम था। इसमें गांव के सैकड़ो लोगो को आमंत्रित किया गया था। लोग भोजन करने के बाद रात में करीब 8 बजे घर पहुंचे तो कई लोगो को अचानक उल्टी होने लगी। गांव में एक साथ कई लोगो के बीमार होने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर गांव में सरकारी एम्बुलेन्स पहुंची। साथ ही बीमार लोगो को इलाज के लिए उनके परिजन सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम ले गए। वहां पर तूफान सिंह 24 अभय शुक्ल 18, सुमित तिवारी 13, डुग्गू 6, आदित्य शुक्ला 12 आदि को भर्ती करके इलाज कराया गया। जबकि दर्जन से अधिक लोगो को दीवानगंज बाजार स्थित प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाकर इलाज कराया गया। बाबा बेलखरनाथ धाम सीएचसी के अधीक्षक आरिफ हुसेन ने बताया कि खाने में किसी पदार्थ के खराब होने के कारण विषाक्त हो गया था। इसी कारण लोग बीमार हो गए थे। सीएचसी में भर्ती सभी लोगो का इलाज कराकर परिजन घर ले गए।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































