प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग का प्रतिनिधि मंडल आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह से जिलाध्यक्ष अशोक राय के नेतृत्व में मिला। साथ ही नवांगतुक बीएसए का फूल माला और पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए संगठन ने शिक्षको की समस्याओ के प्रति संवेदनशील होने की अपेक्षा की। बीएसए ने संगठन के प्रतिनिधियो से अभी तक लम्बित समस्याओ को भी प्राथमिकता के आधार पर हल करने और शिक्षको की किसी भी दिक्कत को किसी भी क्षण सुनने व हल करने के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में राजीव सिंह, डा. अजय सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, सुशील मिश्र, डा. कामेश्वर त्रिपाठी, सुशील दूबे, राजेन्द्र प्रताप सिंह, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह आदि रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें