V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पूर्व विधायक के भाई पर जानलेवा हमले का प्रयास

रानीगंज (प्रतापगढ़)। भाजपा के पूर्व विधायक धीरज ओझा के भाई पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। घटना की जाँच रानीगंज पुलिस कर रही है। लोगों का मानना है कि चुनावी रंजिश के तहत हमले का प्रयास किया गया। रानीगंज के पूर्व भाजपा विधायक अभय कुमार ऊर्फ धीरज ओझा के बड़े भाई एवं कार्यकाल के दौरान विधायक प्रतिनिधि रहे नीरज कुमार ओझा सोमवार को अपने निवास स्थान रामगढ़ से बभनमई स्थित कार्यालय के लिए निकले थे बभनमई चौराहा पर पहुँचने पर वहाँ मौजूद कुछ लोगों ने चाय की पेशकश की चाय पीने के दौरान गाँव के ही कुछ बाइक सवार युवक आये और नीरज ओझा एवं उनके साथी से कुछ कहासुनी के दौरान गालीगलौज होने लगी विवाद बढ़ता देख नीरज अपनी गाड़ी पर बैठकर अपने कार्यालय की तरफ निकले आरोप है कि गाड़ी पर बैठने के दौरान बाइक सवार लोगों ने फायरिंग भी की।सूचना पर पहुँची रानीगंज पुलिस घटना की जाँच कर रही है। कयास लगाया जा रहा कि चुनावी रंजिश के तहत विवाद हुआ है।इस मामले में रानीगंज सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी का कहना है कि गाँव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हुई है फायरिंग की पुष्टि अभी तक नही हुयी है जिसकी जाँच की जा रही है तहरीर के  अधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवायी की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रानीगंज (प्रतापगढ़)। भाजपा के पूर्व विधायक धीरज ओझा के भाई पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। घटना की जाँच रानीगंज पुलिस कर रही है। लोगों का मानना है कि चुनावी रंजिश के तहत हमले का प्रयास किया गया। रानीगंज के पूर्व भाजपा विधायक अभय कुमार ऊर्फ धीरज ओझा के बड़े भाई एवं कार्यकाल के दौरान विधायक प्रतिनिधि रहे नीरज कुमार ओझा सोमवार को अपने निवास स्थान रामगढ़ से बभनमई स्थित कार्यालय के लिए निकले थे बभनमई चौराहा पर पहुँचने पर वहाँ मौजूद कुछ लोगों ने चाय की पेशकश की चाय पीने के दौरान गाँव के ही कुछ बाइक सवार युवक आये और नीरज ओझा एवं उनके साथी से कुछ कहासुनी के दौरान गालीगलौज होने लगी विवाद बढ़ता देख नीरज अपनी गाड़ी पर बैठकर अपने कार्यालय की तरफ निकले आरोप है कि गाड़ी पर बैठने के दौरान बाइक सवार लोगों ने फायरिंग भी की।सूचना पर पहुँची रानीगंज पुलिस घटना की जाँच कर रही है। कयास लगाया जा रहा कि चुनावी रंजिश के तहत विवाद हुआ है।इस मामले में रानीगंज सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी का कहना है कि गाँव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हुई है फायरिंग की पुष्टि अभी तक नही हुयी है जिसकी जाँच की जा रही है तहरीर के  अधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवायी की जाएगी।

Leave a Comment