अयोध्या । अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत खंण्डासा में सफाई न होने के कारण गंदगी फैली हुई है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इसके चलते संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। शिकायत के बावजूद कोई भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। खंडासा गांव की साफ सफाई के लिए एक सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है, लेकिन सफाई कर्मी कभी गांव में नहीं आता न ही ग्राम सचिव का आना होता है वह केवल ब्लॉक मुख्यालय तक ही सीमित रहते है जबकि शासन की मंशा है कि सभी ग्राम सचिव गावों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं को दूर करें। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तैनात अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे हुए है। खंडासा गांव के निवासी सूरज ने एक माह पूर्व खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव अमानीगंज से खंडासा ग्राम पंचायत मेंं साफ सफाई करवाने एवं नाली निर्माण की मांग एवं स्थलीय निरीक्षण करने की बात की थी लेकिन चुनाव का हवाला देते हुए न तो सफाई कराई गई न ही नाली निर्माण कराया गया जिसके चलते गांव में दुर्गंध फैली हुई है। गांव के निवासी नसीम, मोनू, विशंभर, लतीफ, गफ्फार ,रामनाथ एवं लल्लन का कहना है 15 से 16 वर्ष पूर्व गांव में नालियां बनाई गई थी इसके बाद कोई नाली नहीं बनाई गई है और ना ही कहीं पर दूषित पानी निकालने की कोई व्यवस्था की गई है। ऐसी दशा में ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव आता है तो प्रधान जी दिखाई पड़ते हैं और वोट लेने के बाद फिर विलुप्त हो जाते हैं जब प्रधान ही ध्यान नहीं देंगे तो गांव की सफाई होना संभव नहीं है। नालियों और गड्ढों में गंदा पानी भरा होने के कारण दुर्गंध उठती है। ऐसे में गांव के लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। इसकी वजह से गांव में संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है। साफ सफाई न होने की वजह से गंदगी का अंबार लगा है। लोग अपने-अपने घरों के सामने गड्ढा बनाकर पानी रोकने पर मजबूर हैं क्योंकि पानी निकासी के लिए नाली की कोई व्यवस्था नहीं की गई है यदि ग्रामीणों द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो गांव की गलियों में जलभराव हो गया होता। वहीं कुछ लोगों ने कहा बरसात के समय में मोटरसाइकिल एवं साइकिल को दूर खड़ी करके ही घर आना पड़ता है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

गाँव में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां
अयोध्या । अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत खंण्डासा में सफाई न होने के कारण गंदगी फैली हुई है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इसके चलते संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। शिकायत के बावजूद कोई भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। खंडासा गांव की साफ सफाई के लिए एक सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है, लेकिन सफाई कर्मी कभी गांव में नहीं आता न ही ग्राम सचिव का आना होता है वह केवल ब्लॉक मुख्यालय तक ही सीमित रहते है जबकि शासन की मंशा है कि सभी ग्राम सचिव गावों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं को दूर करें। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तैनात अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे हुए है। खंडासा गांव के निवासी सूरज ने एक माह पूर्व खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव अमानीगंज से खंडासा ग्राम पंचायत मेंं साफ सफाई करवाने एवं नाली निर्माण की मांग एवं स्थलीय निरीक्षण करने की बात की थी लेकिन चुनाव का हवाला देते हुए न तो सफाई कराई गई न ही नाली निर्माण कराया गया जिसके चलते गांव में दुर्गंध फैली हुई है। गांव के निवासी नसीम, मोनू, विशंभर, लतीफ, गफ्फार ,रामनाथ एवं लल्लन का कहना है 15 से 16 वर्ष पूर्व गांव में नालियां बनाई गई थी इसके बाद कोई नाली नहीं बनाई गई है और ना ही कहीं पर दूषित पानी निकालने की कोई व्यवस्था की गई है। ऐसी दशा में ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव आता है तो प्रधान जी दिखाई पड़ते हैं और वोट लेने के बाद फिर विलुप्त हो जाते हैं जब प्रधान ही ध्यान नहीं देंगे तो गांव की सफाई होना संभव नहीं है। नालियों और गड्ढों में गंदा पानी भरा होने के कारण दुर्गंध उठती है। ऐसे में गांव के लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। इसकी वजह से गांव में संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है। साफ सफाई न होने की वजह से गंदगी का अंबार लगा है। लोग अपने-अपने घरों के सामने गड्ढा बनाकर पानी रोकने पर मजबूर हैं क्योंकि पानी निकासी के लिए नाली की कोई व्यवस्था नहीं की गई है यदि ग्रामीणों द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो गांव की गलियों में जलभराव हो गया होता। वहीं कुछ लोगों ने कहा बरसात के समय में मोटरसाइकिल एवं साइकिल को दूर खड़ी करके ही घर आना पड़ता है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें