V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस 23 मार्च को

अयोध्या। अशफाकउल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस23 मार्च को प्रेस क्लब अयोध्या मे मनाएगा।संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी की अध्यक्षता मे हुई बैठक में निर्णय किया गया कि वर्ष भर शहीदों की जयंती तथा शहादत दिवस मनाकर उनके विचारों से नई पीढ़ी को अवगत कराएगा। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने बैठक में वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत किया ,जिसमें संस्थान की बैठकों मे शामिल न होने वाले पदाधिकारी तथा सदस्यों से त्यागपत्र लेकर सक्रिय लोगों को मौका दिये जानें का फैसला लिया गया।मंगल पांडेय, अहमद उल्ला शाह का शहादत दिवस मनाने का भी फैसला लिया गया।बैठक में अशफाकउल्ला खा के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन मुशायरा कराने, संस्थान का कार्यालय पुस्तकालय बनाने का फैसला किया गया।संस्थान विभिन्न अवसरों पर परीक्षाओं के माध्यम से माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को शहादत के इतिहास से अवगत कराया जाएगा।बैठक अवंतिका सभागार मे सम्पन्न हुई।संस्थान की बैठक को मणीन्द्र शुक्ला मन्नू, लड्डू लाल यादव, अब्दुल रहमान भोलू, अनुज प्रधान, विकास सोनकर, मुसीर खान राजू, अंकित पाण्डेय, आदि ने संबोधित किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। अशफाकउल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान शहीदे आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस23 मार्च को प्रेस क्लब अयोध्या मे मनाएगा।संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी की अध्यक्षता मे हुई बैठक में निर्णय किया गया कि वर्ष भर शहीदों की जयंती तथा शहादत दिवस मनाकर उनके विचारों से नई पीढ़ी को अवगत कराएगा। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने बैठक में वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत किया ,जिसमें संस्थान की बैठकों मे शामिल न होने वाले पदाधिकारी तथा सदस्यों से त्यागपत्र लेकर सक्रिय लोगों को मौका दिये जानें का फैसला लिया गया।मंगल पांडेय, अहमद उल्ला शाह का शहादत दिवस मनाने का भी फैसला लिया गया।बैठक में अशफाकउल्ला खा के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन मुशायरा कराने, संस्थान का कार्यालय पुस्तकालय बनाने का फैसला किया गया।संस्थान विभिन्न अवसरों पर परीक्षाओं के माध्यम से माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को शहादत के इतिहास से अवगत कराया जाएगा।बैठक अवंतिका सभागार मे सम्पन्न हुई।संस्थान की बैठक को मणीन्द्र शुक्ला मन्नू, लड्डू लाल यादव, अब्दुल रहमान भोलू, अनुज प्रधान, विकास सोनकर, मुसीर खान राजू, अंकित पाण्डेय, आदि ने संबोधित किया।

Leave a Comment