V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रधान के भ्रष्टाचार पर लीपापोती कर रही हैं वीडियो लक्ष्मणपुर

जेठवारा ,(प्रतापगढ़)। विकास खंड लक्ष्मणपुर की जेठवारा ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा शासन के धन का दुरुपयोग किया गया है ।ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रधान की मिलीभगत से इस ग्राम पंचायत के नागरिकों के धन पर घर पर डाका डाला गया है। इस संबंध में ग्राम के त्रिभुवन सिंह ने कई प्रार्थना पत्र ग्राम पंचायत के अनेक सदस्यों के साथ खंड विकास अधिकारी को दिया लेकिन भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में माहिर खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी को बचाने में लगी है।गाँव के त्रिभुवन सिंह ने 14 सितंबर, 2020 को जन सूचना अधिकार के तहत खंड विकास अधिकारी से सूचनाएं मांगी थी।कई अनुस्मारक भी दिया लेकिन आज तक उन्हें सूचनाएं प्रदान नहीं की गईं। इस ग्राम पंचायत में आवास,मनरेगा और शौचालय के नाम पर जमकर शासन के धन को लूटा गया।त्रिभुवन सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में मांँग किया है कि उन्हें जन सूचनाएं प्रदान करवाई जाएं ।साथ ही ग्राम प्रधान ,ग्राम विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा ,(प्रतापगढ़)। विकास खंड लक्ष्मणपुर की जेठवारा ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा शासन के धन का दुरुपयोग किया गया है ।ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रधान की मिलीभगत से इस ग्राम पंचायत के नागरिकों के धन पर घर पर डाका डाला गया है। इस संबंध में ग्राम के त्रिभुवन सिंह ने कई प्रार्थना पत्र ग्राम पंचायत के अनेक सदस्यों के साथ खंड विकास अधिकारी को दिया लेकिन भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में माहिर खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी को बचाने में लगी है।गाँव के त्रिभुवन सिंह ने 14 सितंबर, 2020 को जन सूचना अधिकार के तहत खंड विकास अधिकारी से सूचनाएं मांगी थी।कई अनुस्मारक भी दिया लेकिन आज तक उन्हें सूचनाएं प्रदान नहीं की गईं। इस ग्राम पंचायत में आवास,मनरेगा और शौचालय के नाम पर जमकर शासन के धन को लूटा गया।त्रिभुवन सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में मांँग किया है कि उन्हें जन सूचनाएं प्रदान करवाई जाएं ।साथ ही ग्राम प्रधान ,ग्राम विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

Leave a Comment