V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

संस्था ने कोविड-19 जागरूकता अभियान चलाकर किया जागरूक

सरायअकिल, कौशांबी। कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्था ने शनिवार  को सरायअकिल में करन चौराहा स्थित राव पैलेस में कोविद 19 जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया। कैशपार माइक्रो क्रेडिट कंपनी  एक गैर-लाभकारी संस्था है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले समस्त महिलाओं की पहचान करना एवं उन्हें उत्प्रेरित कर उन्हें वित्तीय सेवाएं  प्रदान करना  है।   संस्था के रीजनल मैनेजर अरुण कुमार दुबे एवं असिस्टेंट मैनेजर विपिन कुमार विश्वकर्मा   ने शनिवार को राव  पैलेस सरायअकिल  में कोविड-19 जागरूकता अभियान का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सराय अकिल  थानााध्यक्ष अनुपम शर्मा  रहे । कार्यक्रम में बोलते हुए थानाध्यक्ष ने लोगों को कोविड-19 के बारे में बताया कि  सभी लोग साफ सफाई का  ध्यान दे और अपने हाथों को साबुन से जरूर धोएं । उन्होंने कहा कि समय समय से सैनिटाइजर का उपयोग करते  रहे और मास्क जरूर लगाएं ।2 गज की दूरी का ध्यान रखकर कोरोना जैसी घातक महामारी से  लोग बच सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित  सभी महिलाओं को हैंडवॉश, मास्क, सेनीटाइजर, कोरोना वायरस से बचाव हेतु एक  दी गयी ।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान घोसिया कमलेश कुशवाहा , आर एम अरुण कुमार दुबे,  ए यम विपिन कुमार विश्वकर्मा,  ए आर ओ प्रभा शंकर मिश्रा, बी एम जगदीश प्रजापति,  खुशबू सिंह ,वंदना यादव ,रागिनी सिंह  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरायअकिल, कौशांबी। कैशपार माइक्रो क्रेडिट संस्था ने शनिवार  को सरायअकिल में करन चौराहा स्थित राव पैलेस में कोविद 19 जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया। कैशपार माइक्रो क्रेडिट कंपनी  एक गैर-लाभकारी संस्था है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले समस्त महिलाओं की पहचान करना एवं उन्हें उत्प्रेरित कर उन्हें वित्तीय सेवाएं  प्रदान करना  है।   संस्था के रीजनल मैनेजर अरुण कुमार दुबे एवं असिस्टेंट मैनेजर विपिन कुमार विश्वकर्मा   ने शनिवार को राव  पैलेस सरायअकिल  में कोविड-19 जागरूकता अभियान का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सराय अकिल  थानााध्यक्ष अनुपम शर्मा  रहे । कार्यक्रम में बोलते हुए थानाध्यक्ष ने लोगों को कोविड-19 के बारे में बताया कि  सभी लोग साफ सफाई का  ध्यान दे और अपने हाथों को साबुन से जरूर धोएं । उन्होंने कहा कि समय समय से सैनिटाइजर का उपयोग करते  रहे और मास्क जरूर लगाएं ।2 गज की दूरी का ध्यान रखकर कोरोना जैसी घातक महामारी से  लोग बच सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित  सभी महिलाओं को हैंडवॉश, मास्क, सेनीटाइजर, कोरोना वायरस से बचाव हेतु एक  दी गयी ।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान घोसिया कमलेश कुशवाहा , आर एम अरुण कुमार दुबे,  ए यम विपिन कुमार विश्वकर्मा,  ए आर ओ प्रभा शंकर मिश्रा, बी एम जगदीश प्रजापति,  खुशबू सिंह ,वंदना यादव ,रागिनी सिंह  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment