V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राजमणि कोल ने दूसरी बार लहराया कोरांव में भगवा रंग

बुल्डोजर एवं डीजे के साथ समर्थकों ने मनाया जश्न
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा की अधिकतर सीटों के साथ एक बार फिर कोरांव में भाजपा विधायक राजमणि कोल ने फतह हासिल किया। लगातार दूसरी बार राजमणि कोल ने सपा प्रत्याशी रामदेव निडर से पच्चीस हजार वोटों से जीत हासिल किया। राजमणि कोल के जीतने का समाचार जैसे ही सुनाई पड़ी वैसे ही नगर पंचायत कोरांव के मुख्य चौराहे पर बुल्डोजर, डीजे एवं गाजे बाजे के साथ सभी समर्थकों ने खूब नाचते गाते हुए जश्न मनाया। नगर पंचायत ही नहीं बल्कि गांव मुहल्लों में भी लोगों ने खूब विजय पताखों के साथ नाचते गाते हुए खुशी मनाते देखे गए। मतगणना के दौरान विधायक राजमणि कोल लगातार बढ़त बनाए रहे और अंत में लंबे अंतराल से जीत हासिल किया। सभी समर्थकों ने जो राम को लाए हैं उसको हम ले आए हैं गाने के साथ पूरा विधानसभा भगवा रंग में रंग सा गया। फोन, मैसेज एवं सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता सा लग गया। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से बबुआन द्विवेदी, बलराम द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख मुकेश कोल, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, शशी द्विवेदी, गणेश प्रशाद मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख अव्यक्त राम मिश्र उर्फ डिप्टी मिश्रा, किसान नेता भोला सिंह मुन्ना, संतरा देवी आदि लोग रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बुल्डोजर एवं डीजे के साथ समर्थकों ने मनाया जश्न
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा की अधिकतर सीटों के साथ एक बार फिर कोरांव में भाजपा विधायक राजमणि कोल ने फतह हासिल किया। लगातार दूसरी बार राजमणि कोल ने सपा प्रत्याशी रामदेव निडर से पच्चीस हजार वोटों से जीत हासिल किया। राजमणि कोल के जीतने का समाचार जैसे ही सुनाई पड़ी वैसे ही नगर पंचायत कोरांव के मुख्य चौराहे पर बुल्डोजर, डीजे एवं गाजे बाजे के साथ सभी समर्थकों ने खूब नाचते गाते हुए जश्न मनाया। नगर पंचायत ही नहीं बल्कि गांव मुहल्लों में भी लोगों ने खूब विजय पताखों के साथ नाचते गाते हुए खुशी मनाते देखे गए। मतगणना के दौरान विधायक राजमणि कोल लगातार बढ़त बनाए रहे और अंत में लंबे अंतराल से जीत हासिल किया। सभी समर्थकों ने जो राम को लाए हैं उसको हम ले आए हैं गाने के साथ पूरा विधानसभा भगवा रंग में रंग सा गया। फोन, मैसेज एवं सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता सा लग गया। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से बबुआन द्विवेदी, बलराम द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख मुकेश कोल, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, शशी द्विवेदी, गणेश प्रशाद मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख अव्यक्त राम मिश्र उर्फ डिप्टी मिश्रा, किसान नेता भोला सिंह मुन्ना, संतरा देवी आदि लोग रहे।

Leave a Comment