प्रतापगढ़ । लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति ने विभिन्न क्षेत्र में समाज को नई दिशा दे रही नारी शक्तियों को सम्मानित किया इस अवसर पर लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति की अध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा निश्चित रूप से इस समय नारी शक्ति के लिए कोई भी कार्य क्षेत्र अछूता नहीं रहा, आज नारी रिक्शा से राकेट तक चला रही हैं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं,परंतु इस प्रगति में पुरुषों को अनदेखा नहीं किया जा सकता जो हमारे पिता पति भाई बेटे या दोस्त के रूप में हर कदम पर सहयोग में तत्पर रहते हैं । मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ पीयूष कांत शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब वह प्लेटफार्म है जिससे जुड़कर आप स्थानीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं । विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपरसन लायन पुष्पांजलि शुक्ला ने कहा कि नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाना हमारे क्लब का उद्देश्य है ।क्लब की प्रशासक लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि हम नारी शक्तियों का सम्मान कर रहे हैं जिससे दूसरे लोग इनसे प्रेरणा ले सकें । क्लब की कोषाध्यक्ष प्रमिला शुक्ला ने सभी सम्मानित होने वाली महिलाओं का परिचय देते हुए कहा कि आज सम्मानित होने वाली रश्मि वर्मा ने पुरुष आधिपत्य वाले क्षेत्र में कैरियर बना कर दूसरे लोगों को भी प्रेरणा दी है। इसी प्रकार पुष्पांजलि शुक्ला सेवा व व्यवसाय अवंतिका पांडे चिकित्सा रुचि केशरवानी समाज सेवा और राजनीति उषा श्रीवास्तव शिक्षा कुसुम गुप्ता पिंकी दयाल को समाज सेवा में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव अनीता पांडे व आभार प्रदर्शन प्रतिभा भगवन ने किया इस अवसर पर मीना पुष्पाकर,सारिका श्रीवास्तव,सतनाम कौर,विभा सिंह, रीता श्रीवास्तव आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें