अयोध्या । मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 44वां अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित ’’अनंता’’ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ गांधी सभागार में किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यालयों की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली बनाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गयी। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी आज महिलाओं के अधिकार और आजादी की बात जारी है, ऐसे में अब हम सबका यह फर्ज बनता है कि आजादी की यह खुशी ग्रामीण अंचलो तक भी पहुंचाएं। ग्रामीण महिलाएं, लड़कियां व युवतियां की आजादी से अपनी खुशी और पसंद को चुन सकें। ऐसे में यह खुशी की बात है कि आज देश की आधी आबादी भारत के साथ पूरे विश्व की तरक्की में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक इत्यादि हर क्षेत्र में आज की महिलाएं विकास की उड़ान भर रहीं है। उन्होंने गांधी सभागार में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रेरणा प्रतीक में बनायी गयी रंगोली की प्रशन्सा की गयी।जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज नारी शक्ति समाज को यह जता चुकी हैं कि दुनिया की तरक्की में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है। सरकारी सेवा हो या देश रक्षा की बात, राजनीति हो या घर संभालने की बात, प्राइवेट कंपनियों व बैंकों का नेतृत्व हो या स्टार्टअप की बात, ये शक्तियां आज अपने कदम से विकास की इबारत लिख रहीं हैं। आज की लड़कियां, युवतियां व महिलाएं अपना करियर ही नहीं, पहनावा भी खुद की मर्जी से तय करती हैं। आज रूढ़ियों को तोड़ते हुए यह अपना जीवन साथी भी चुनने लगीं हैं। पूरा विश्व 8 मार्च को नारी शक्ति विकास व सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाती है। इस दिन को महिला क्षमता और सामर्थ्य के तौर पर देखा जा सकता है।मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुय बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी देते हुये बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले 1909 में मनाया गया था। इसे आधिकारिक मान्यता तब दी गई जब 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने थीम के साथ इसे मनाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह कितनी खास हैं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अश्वनी कुमार सहित महिला विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापिकाये छात्राएं व विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे संगठन आदि के अलावा जनपदीय महिला अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रही।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

देश की आधी आबादी भारत के साथ पूरे विश्व की तरक्की में अहम भूमिका अदा कर रही :मण्डलायुक्त
अयोध्या । मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 44वां अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित ’’अनंता’’ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ गांधी सभागार में किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यालयों की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली बनाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गयी। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी आज महिलाओं के अधिकार और आजादी की बात जारी है, ऐसे में अब हम सबका यह फर्ज बनता है कि आजादी की यह खुशी ग्रामीण अंचलो तक भी पहुंचाएं। ग्रामीण महिलाएं, लड़कियां व युवतियां की आजादी से अपनी खुशी और पसंद को चुन सकें। ऐसे में यह खुशी की बात है कि आज देश की आधी आबादी भारत के साथ पूरे विश्व की तरक्की में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक इत्यादि हर क्षेत्र में आज की महिलाएं विकास की उड़ान भर रहीं है। उन्होंने गांधी सभागार में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रेरणा प्रतीक में बनायी गयी रंगोली की प्रशन्सा की गयी।जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज नारी शक्ति समाज को यह जता चुकी हैं कि दुनिया की तरक्की में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है। सरकारी सेवा हो या देश रक्षा की बात, राजनीति हो या घर संभालने की बात, प्राइवेट कंपनियों व बैंकों का नेतृत्व हो या स्टार्टअप की बात, ये शक्तियां आज अपने कदम से विकास की इबारत लिख रहीं हैं। आज की लड़कियां, युवतियां व महिलाएं अपना करियर ही नहीं, पहनावा भी खुद की मर्जी से तय करती हैं। आज रूढ़ियों को तोड़ते हुए यह अपना जीवन साथी भी चुनने लगीं हैं। पूरा विश्व 8 मार्च को नारी शक्ति विकास व सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाती है। इस दिन को महिला क्षमता और सामर्थ्य के तौर पर देखा जा सकता है।मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुय बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी देते हुये बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले 1909 में मनाया गया था। इसे आधिकारिक मान्यता तब दी गई जब 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने थीम के साथ इसे मनाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह कितनी खास हैं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अश्वनी कुमार सहित महिला विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापिकाये छात्राएं व विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे संगठन आदि के अलावा जनपदीय महिला अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें