अयोध्या। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सचिव व पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की पत्नी शीला शुक्ल की फर्जी अस्पताल संचालकों द्वारा धोखाधड़ी करके निर्मम हत्या करने एवं दो अधिवक्ताओं के पुत्रों की भी हत्या करने के सनसनीखेज मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के अधिवक्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है । साथ ही उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आवाहन पर मंगलवार को बार एसोसिएशन फैजाबाद के अध्यक्ष सुशील चौबे व महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों आधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नीतीश कुमार को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित प्रकरण में सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराए जाने की जोरदार मांग किया है। जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन अक्षरस भेज दिया जाएगा। इसके पहले घटना से आक्रोशित सैकड़ो अधिवक्ता मौन जुलूस निकाल कर बार काउंसिल के आवाहन पर ज्ञापन देने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चौबे ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव व पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की पत्नी की हत्या अस्पताल संचालकों द्वारा कर दी गई थी। मामले में थाना मड़ियावा की पुलिस ने काफी हीला हवाली के बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप से आरोपियों के खिलाफ घटना के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 258/ 2021 के तहत दर्ज की गई। हत्या के स्पष्ट साक्ष्य होने के बावजूद विवेचक ने आरोपियों से सांठगांठ करके उनकी गिरफ्तारी नहीं किया है और न ही अस्पताल संचालकों की मेडिकल डिग्री की जांच ही की गई है। जबकि अभियोजन विभाग द्वारा हत्या का मामला होने का स्पष्ट मत व्यक्त किया तथा अस्पताल की वैधानिक मानदंडों पर भी प्रश्नचिन्ह लगाए थे। वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता रजनीश कुमार वर्मा के बेटे की सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में हत्या करने के मामले में थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मुकदमा अपराध संख्या 7 / 22 हत्या की धारा में दर्ज होने के बाद भी अभी तक किसी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को क्लीन चिट देने का प्रयास कर रही है। राज किशोर अवस्थी के सैनिक पुत्र दीपेंद्र अवस्थी की सशस्त्र सीमा बल बटालियन द्वारा उत्पीड़न करने से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने के मामले में भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जबकि यह मुकदमा कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 1298/20 है।मामले के आरोपी केंद्रीय बल व दूसरे प्रदेश के हैं ।इसलिए पुलिस भी नहीं कर पा रही है जिसकी सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई है। जिला अधिकारी को ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव कुमार पांंडे सदस्य विष्णु कुमार शैलेश कुमार सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र प्रताप सिंह उर्फ लल्ला रामकिशन यादव चंद्रभान सिंह शावेद जाफरी सुरेंद्र नाथ मिश्र सौरभ मिश्रा बबलू दिनेश सिंह अरुण यादव आत्म जीत यादव विजय शंकर पांडेय अजय वर्मा राकेश पांडे उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अनुशासन समिति सदस्य मोहम्मद आरिफ राजेश उपाध्याय सुधा कांत त्रिपाठी अरशद उर्फ शेरा जय प्रकाश पाल विपिन मिश्रा सहज राम यादव अशोक गुप्ता शैलेंद्र जायसवाल गोविंद तिवारी लकी पांडे मनोज मेहरोत्रा गिरीश तिवारी प्रमोद पांडे चंद्र भूषण दुबे कमलेश कुमार पांडे कुलदीप उपाध्याय केेेेशव राम वर्मा राम बहादुर यादव मोहम्मद अहसान आफताब खान उर्फ शेरू आदि लोग मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

तीनों घटनाओं में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मुख्यमंत्री से किया मांग
अयोध्या। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सचिव व पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की पत्नी शीला शुक्ल की फर्जी अस्पताल संचालकों द्वारा धोखाधड़ी करके निर्मम हत्या करने एवं दो अधिवक्ताओं के पुत्रों की भी हत्या करने के सनसनीखेज मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के अधिवक्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है । साथ ही उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आवाहन पर मंगलवार को बार एसोसिएशन फैजाबाद के अध्यक्ष सुशील चौबे व महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों आधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नीतीश कुमार को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित प्रकरण में सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराए जाने की जोरदार मांग किया है। जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन अक्षरस भेज दिया जाएगा। इसके पहले घटना से आक्रोशित सैकड़ो अधिवक्ता मौन जुलूस निकाल कर बार काउंसिल के आवाहन पर ज्ञापन देने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चौबे ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव व पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला की पत्नी की हत्या अस्पताल संचालकों द्वारा कर दी गई थी। मामले में थाना मड़ियावा की पुलिस ने काफी हीला हवाली के बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप से आरोपियों के खिलाफ घटना के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 258/ 2021 के तहत दर्ज की गई। हत्या के स्पष्ट साक्ष्य होने के बावजूद विवेचक ने आरोपियों से सांठगांठ करके उनकी गिरफ्तारी नहीं किया है और न ही अस्पताल संचालकों की मेडिकल डिग्री की जांच ही की गई है। जबकि अभियोजन विभाग द्वारा हत्या का मामला होने का स्पष्ट मत व्यक्त किया तथा अस्पताल की वैधानिक मानदंडों पर भी प्रश्नचिन्ह लगाए थे। वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता रजनीश कुमार वर्मा के बेटे की सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में हत्या करने के मामले में थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मुकदमा अपराध संख्या 7 / 22 हत्या की धारा में दर्ज होने के बाद भी अभी तक किसी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को क्लीन चिट देने का प्रयास कर रही है। राज किशोर अवस्थी के सैनिक पुत्र दीपेंद्र अवस्थी की सशस्त्र सीमा बल बटालियन द्वारा उत्पीड़न करने से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने के मामले में भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जबकि यह मुकदमा कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 1298/20 है।मामले के आरोपी केंद्रीय बल व दूसरे प्रदेश के हैं ।इसलिए पुलिस भी नहीं कर पा रही है जिसकी सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की गई है। जिला अधिकारी को ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव कुमार पांंडे सदस्य विष्णु कुमार शैलेश कुमार सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र प्रताप सिंह उर्फ लल्ला रामकिशन यादव चंद्रभान सिंह शावेद जाफरी सुरेंद्र नाथ मिश्र सौरभ मिश्रा बबलू दिनेश सिंह अरुण यादव आत्म जीत यादव विजय शंकर पांडेय अजय वर्मा राकेश पांडे उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अनुशासन समिति सदस्य मोहम्मद आरिफ राजेश उपाध्याय सुधा कांत त्रिपाठी अरशद उर्फ शेरा जय प्रकाश पाल विपिन मिश्रा सहज राम यादव अशोक गुप्ता शैलेंद्र जायसवाल गोविंद तिवारी लकी पांडे मनोज मेहरोत्रा गिरीश तिवारी प्रमोद पांडे चंद्र भूषण दुबे कमलेश कुमार पांडे कुलदीप उपाध्याय केेेेशव राम वर्मा राम बहादुर यादव मोहम्मद अहसान आफताब खान उर्फ शेरू आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें