लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। चौदह वर्ष की किशोरी को लेकर युवक और उसका मित्र लेकर फरार हो गए। उलहना देने पर परिजनों ने जान से मारने की धमकी दिए। किशोरी के पिता ने दो नामजद दो अज्ञातों के खिलाफ मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम किरांव निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव का एक युवक तथा उसका मित्र लेकर फरार हो गए। युवक के परिजनों को उलहना देने पर उसे गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। किशोरी के पिता ने मऊआइमा थाने में शिवकुमार सरोज पुत्र हरिश्चन्द्र तथा ग्राम सराय सुल्तान उर्फ पूरे मखदूम निवासी समर सिंह पुत्र विजय कुमार और शिवकुमार के भाई एंव पिता नाम अज्ञात के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें












































































