लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा कोतवाली इलाके की विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने तमंचे की नोक पर दुराचार किया। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची तो उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने शनिवार को मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता सोमवार की शाम घर में अकेली थी। पति रिश्तेदारी में गया हुआ था। आधी रात में बहाने से पड़ोसी युवक महिला के घर पहुंचा। विवाहिता को घर में अकेली देख युवक ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। दरिंदगी करने के बाद आरोपित युवक कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दूसरे दिन घर लौटे पति को विवाहिता ने आपबीती बताई तो वह सन्न रह गया। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शनिवार को पीड़िता पति के साथ मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ने चरवा इंस्पेक्टर को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































