लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सदर कोतवाली के ओसा गांव में दबंगों ने पड़ोसी युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। युवक के बेहोश होने पर आरोपित भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। ओसा गांव निवासी राजेश कुमार का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। मकान पर जबरन कब्जे को लेकर शुक्रवार की दोपहर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। युवक के साथ मारपीट देख आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































