V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दहेज में कार देने पर विवाहता को घर से निकाला

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा कोतवाली के अमनीलोकीपुर गांव में ब्याही युवती को ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि दहेज में कार की मांग की जा रही है। शनिवार को पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। हुसैनमई गांव की काजल की शादी साल भर पहले चरवा के अमनीलोकीपुर गांव में नारेन्द्र के साथ हुई है। विवाहिता ने बताया कि शादी में मिले दहेज से ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे। मायके से एक लाख रुपये और कार लाने की जिद कर प्रताड़ित करने लगे। महीने भर पहले ससुरालवालों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। मायकेपहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत हुई। ससुरालवाले बिना मांग पूरी हुए विवाहिता को घर ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर शनिवार को पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी ने महिला परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। चरवा कोतवाली के अमनीलोकीपुर गांव में ब्याही युवती को ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि दहेज में कार की मांग की जा रही है। शनिवार को पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। हुसैनमई गांव की काजल की शादी साल भर पहले चरवा के अमनीलोकीपुर गांव में नारेन्द्र के साथ हुई है। विवाहिता ने बताया कि शादी में मिले दहेज से ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे। मायके से एक लाख रुपये और कार लाने की जिद कर प्रताड़ित करने लगे। महीने भर पहले ससुरालवालों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। मायकेपहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत हुई। ससुरालवाले बिना मांग पूरी हुए विवाहिता को घर ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर शनिवार को पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी ने महिला परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Leave a Comment