V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किशोरी से दुराचार की कोशिश

लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली क्षेत्र में युवक ने किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीओ चायल से की है। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गुरुवार की दोपहर घर में अकेली थी। परिजन खेत पर काम करने के लिए गए थे। किशोरी को घर में अकेली देख मोहल्ले का एक युवक बहाने से आया। किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाया। इस पर आरोपित युवक भाग निकला। दोपहर बाद घर लौटे परिजनों को किशोरी ने घटना की जानकारी दी। शाम को थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत चायल सीओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली क्षेत्र में युवक ने किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीओ चायल से की है। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गुरुवार की दोपहर घर में अकेली थी। परिजन खेत पर काम करने के लिए गए थे। किशोरी को घर में अकेली देख मोहल्ले का एक युवक बहाने से आया। किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाया। इस पर आरोपित युवक भाग निकला। दोपहर बाद घर लौटे परिजनों को किशोरी ने घटना की जानकारी दी। शाम को थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत चायल सीओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment