V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवक के ऊपर दो लड़कियों को भगाने का लगा आरोप

लालगंज रायबरेली । लालगंज कस्बे से गायब हुई दो लड़कियों के मामले में पुलिस ने थाना गुरबक्श गंज के एक युवक के खिलाफ धारा 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुदन खेड़ा लालगंज निवासी दिनेश पुत्र कालीचरन ने लेगईन का पुरवा थाना गुरबक्श गंज निवासी अभिषेक पुत्र अजय कुमार के खिलाफ उसकी पुत्री को भगाने का आरोप लगाया है। दिनेश का आरोप है कि उसकी पुत्री अपने साथ सोने चांदी के जेवरात और 10000 रुपए नकदी भी ले गई है। इसके अलावा सोहाई बाग निवासी बाबूलाल यादव ने भी उसी मुकदमे में अभिषेक के ऊपर अपनी पुत्री को भी भगाने का आरोप लगाया है। लालगंज पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ दो दो लड़कियों के भगाने का मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की जांच कस्बा इंचार्ज देवेंद्र अवस्थी कर रहे हैं।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज रायबरेली । लालगंज कस्बे से गायब हुई दो लड़कियों के मामले में पुलिस ने थाना गुरबक्श गंज के एक युवक के खिलाफ धारा 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुदन खेड़ा लालगंज निवासी दिनेश पुत्र कालीचरन ने लेगईन का पुरवा थाना गुरबक्श गंज निवासी अभिषेक पुत्र अजय कुमार के खिलाफ उसकी पुत्री को भगाने का आरोप लगाया है। दिनेश का आरोप है कि उसकी पुत्री अपने साथ सोने चांदी के जेवरात और 10000 रुपए नकदी भी ले गई है। इसके अलावा सोहाई बाग निवासी बाबूलाल यादव ने भी उसी मुकदमे में अभिषेक के ऊपर अपनी पुत्री को भी भगाने का आरोप लगाया है। लालगंज पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ दो दो लड़कियों के भगाने का मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की जांच कस्बा इंचार्ज देवेंद्र अवस्थी कर रहे हैं।

 

Leave a Comment