रायबरेली कोतवाली। लालगंज क्षेत्र के पूरे नारायन मजरे सेमर पहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। गांव के ही मनजीत व गंगा प्रसाद पुत्र नरेश और गोकरन पुत्र महाराज दीन ने नाथू पुत्र मोहनलाल यादव को बुरी तरह मारा पीटा है ।गंभीर रूप से घायल नाथू प्रसाद यादव ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। नाथू के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल नाथू प्रसाद ने बताया कि प्रति पक्षी गणों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है जिससे वह हमसे रंजिश रखते हैं और मुझे गंभीर रूप से मारा पीटा है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































