देल्हूपुर। दुर्गा देवी हीरालाल डिग्री कॉलेज देल्हूपुर में मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी संवर्गों की छात्राओं ने प्रतिभाग लिया।
मेंहदी में संजू प्रथम, नीलम द्वितीय तथा साधना तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में इंडिया की बेटी बबिता प्रथम,रायल रंगोली में काजल द्वितीय एवं तिरंगा तृप्ति गिरि तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर प्रधानाचार्य विश्वनाथ प्रजापति, वीरेंद्र कुमार गुप्ता,दीपू सिंह यादव, फिरोज अहमद, अहमद रजा,नीरज मौर्य, धीरेन्द्र कुमार, राघवेन्द्र सिंह , धर्मेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































