V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करायें-जिला जज

प्रतापगढ़। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराये जाने हेतु बैठक की गयी। बैठक में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि दिनांक 12 मार्च 2022 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, वसूली मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्युत एवं जल बिल (अश्मनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जायेगा। जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करायें जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक का संयोजन सिविल जज सी0डि0/सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सी0डि0 व जू0डि0 उपस्थित रहे। इसी प्रकार पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 रोहित सिन्हा के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 मार्च 2022 के सम्बन्ध में प्री ट्रायल बैठक की गयी। बैठक में पीठासीन अधिकारी ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों को पक्षकारों की सहमति व सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमों का निपटारा कराने में सहयोग की बात कही। बैठक का संयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। बैठक में एम0ए0सी0टी0 वादों से सम्बन्धित विद्वान अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराये जाने हेतु बैठक की गयी। बैठक में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि दिनांक 12 मार्च 2022 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, वसूली मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्युत एवं जल बिल (अश्मनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जायेगा। जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करायें जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक का संयोजन सिविल जज सी0डि0/सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सी0डि0 व जू0डि0 उपस्थित रहे। इसी प्रकार पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 रोहित सिन्हा के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 मार्च 2022 के सम्बन्ध में प्री ट्रायल बैठक की गयी। बैठक में पीठासीन अधिकारी ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों को पक्षकारों की सहमति व सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमों का निपटारा कराने में सहयोग की बात कही। बैठक का संयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। बैठक में एम0ए0सी0टी0 वादों से सम्बन्धित विद्वान अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे ।

Leave a Comment