लखनऊ चारबाग स्टेडियम में चल रहा लीग मैच कप्तान धीरेंद्र बने मैन ऑफ दी मैच
प्रतापगढ़। लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में प्रतापगढ़ एकादश नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की टीम ने लखनऊ परिचालन की टीम को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल शनिवार को होगा। बता दें कि मेंस यूनियन की अगुवाई में लखनऊ स्टेडियम में क्रिकेट लीग मैच चल रहा है। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया है। जिसमें प्रतापगढ़ नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने भी भाग लिया है।शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला परिचालन विभाग लखनऊ ब्रांच से हुआ। बैटिंग करते हुये परिचालन टीम ने निर्धारित दस ओवर में 91 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी एकादश प्रतापगढ़ की टीम ने कप्तान धीरेंद्र कुमार की धुंवाधार बैटिंग की बदौलत परिचालन टीम को तीन विकेट से हराया। धीरेंद्र ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम के लिए 19 रन जुटाए और दो विकेट झटके। दो गेंद बची थी। उन्हें मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।टीम के मैनजर ब्रांच के सेक्रेटरी अनिल शुक्ला ने बताया कि शनिवार को प्रतापगढ़ एकादश सेमीफाइनल खेलेगी। उसकी भिड़ंत वाली टीम का मैच अभी चल रहा है। जो जीतेगी उसी से होगा। उन्होंने बताया कि टीम के जीतने से खिलाड़ियों और रेल कर्मचारियों में उत्साह है। प्रतापगढ़ स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर मोहम्मद अनीश और डीके शर्मा ने जीत पर हर्ष जताया। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































