V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बांके बिहारी के जयकारे संग निकली कलश यात्रा

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महेवा मलकिया में आज शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा मण्डप से निकली कलश यात्रा में सैकड़ो महिला श्रद्धालुओ ने सिर पर कलश रखकर भगवान श्रीकृष्ण के मनोहारी भजन से आस्था के उमंग को परवान चढ़ाया। कलश यात्रा महेवा मलकिया से होते हुए महेशगंज बाजार के मंदिरो में पूजन अर्चन के बाद गाजे बाजे के साथ कथा मण्डप में वापस पहुंची। कथा में शामिल श्रद्धालुओ को भगवान बांके बिहारी का जयकारा लगाते हुए देखा गया। श्रद्धालुओ ने अबीर गुलाल भी उड़ाया। साथ ही भक्ति संगीत की धुन पर नृत्य भी किया। कलश यात्रा के शुभारंभ पर संयोजक जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी तथा समाज सेविका शकुंतला त्रिपाठी ने कथा व्यास अनूप देव महाराज का अभिषेक किया। सह संयोजक आलोक त्रिपाठी, अरविन्द त्रिपाठी, पंकज, आनन्द त्रिपाठी ने कथा में शामिल श्रद्धालुओ को तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान विधोत्मा त्रिपाठी, पूजा त्रिपाठी, कुसुम त्रिपाठी, सुषमा शुक्ला, किरन शुक्ला, गीता त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, श्रुति, समृद्धि, आर्या, आनन्द प्रकाश शुक्ला, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, धीरज शुक्ला, कृष्ण चन्द्र त्रिपाठी, चन्द्रमौलि त्रिपाठी, आयुष त्रिपाठी, ऋषभ शुक्ला, पियूष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महेवा मलकिया में आज शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा मण्डप से निकली कलश यात्रा में सैकड़ो महिला श्रद्धालुओ ने सिर पर कलश रखकर भगवान श्रीकृष्ण के मनोहारी भजन से आस्था के उमंग को परवान चढ़ाया। कलश यात्रा महेवा मलकिया से होते हुए महेशगंज बाजार के मंदिरो में पूजन अर्चन के बाद गाजे बाजे के साथ कथा मण्डप में वापस पहुंची। कथा में शामिल श्रद्धालुओ को भगवान बांके बिहारी का जयकारा लगाते हुए देखा गया। श्रद्धालुओ ने अबीर गुलाल भी उड़ाया। साथ ही भक्ति संगीत की धुन पर नृत्य भी किया। कलश यात्रा के शुभारंभ पर संयोजक जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी तथा समाज सेविका शकुंतला त्रिपाठी ने कथा व्यास अनूप देव महाराज का अभिषेक किया। सह संयोजक आलोक त्रिपाठी, अरविन्द त्रिपाठी, पंकज, आनन्द त्रिपाठी ने कथा में शामिल श्रद्धालुओ को तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान विधोत्मा त्रिपाठी, पूजा त्रिपाठी, कुसुम त्रिपाठी, सुषमा शुक्ला, किरन शुक्ला, गीता त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, श्रुति, समृद्धि, आर्या, आनन्द प्रकाश शुक्ला, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, धीरज शुक्ला, कृष्ण चन्द्र त्रिपाठी, चन्द्रमौलि त्रिपाठी, आयुष त्रिपाठी, ऋषभ शुक्ला, पियूष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment