V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भयहरणनाथ धाम में 22वें महाकाल महोत्सव का हुआ समापन

भयहरणनाथ धाम सामाजिक विकास का अद्भुत केंद्र : आर एस वर्मा
भयहरणनाथ धाम।  प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में 22 वें महाकाल महोत्सव का भव्य समापन हुआ। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की सांस्कृतिक दल ने लोक गायक जंग बली यादव के नेतृत्व में बिरहा व लोक गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी । मुख्य अतिथि पूर्व आयुक्त व पूर्व जिलाधिकारी प्रतापगढ़ आर एस वर्मा ने कहा कि भयहरणनाथ धाम की गतिविधियां समाज के विकास का अद्भुद केंद्र है।  उन्होंने कहा कि भयहरणनाथ धाम के विकास में स्थानीय समाज को साथ लेकर सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने प्रकृति व सांस्कृतिक पक्षो को मजबूत करने के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। पूर्व डीएम वर्मा जी ने कहा कि बकुलाही नदी पुनरोद्धार हेतु यहां के समाज ने समाज शेखर के संयोजन में  बड़ी गंभीरता से कार्य किया गया है जो इस क्षेत्र व समाज को सदैव जीवंत रखेगा। विशिष्ट अतिथि रेल यातायात के पूर्व अपर महानिदेशक व गायत्री परिवार के प्रयागराज संयोजक अशोक मिश्र ने गायत्री परिवार की गतिविधियों के माध्यम से धाम को पुनर्जागृत करने का संकल्प व्यक्त किया। वही  पुरातत्वविद प्रोफ पीयूष कांत शर्मा ने जनपद प्रतापगढ़ सहित धाम के प्राचीन महत्ता को रेखांकित किया। बेस्टीज कंपनी के डायरेक्टर आदेश शर्मा ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर करने पर बल दिया। प्रारम्भ में ही धाम के महासचिव समाज शेखर ने सभी का स्वागत करते हुए धाम की प्रगति से सभी को अवगत कराया । वही किसान यूनियन अम्बावत के प्रतापगढ़ शाखा के प्रतिनिधियों ने संयोजक चंचल सिंह के संयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर दिन भर चर्चा परिचर्चा करके जल्द धाम में अपनी एक शाखा का संचालन कर यहां की गतिविधियों में सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम को शैक्षिक महासंघ के राजेश कुमार मिश्र, गंगा समग्र के जिला संयोजक प्रभात मिश्र, बेसिक शिक्षा विभाग से अखिलेश पाण्डेय, नमामि गंगे परियोजना के जिला समन्वयक शिवम यादव आदि ने प्राकृतिक संसाधनों व धार्मिक केंद्रों में जन सहयोग तथा लोक भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत मे महोत्सव में सहयोग करने वाले विभूतियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल,  चौकी प्रभारी राकेश सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष उमाकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह, सचिव संगठन राज किशोर मिश्र, श्रृंगवेरपुर धाम के प्रतिनिधि ओम प्रकाश द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी सच्चिदानन्द पाण्डेय , स्वच्छता प्रभारी नीरज मिश्र , लाल चंद्र जौहर, अवधेश मिश्र, राधे श्याम पटेल आदि ने विचार व्यक्त किये।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
भयहरणनाथ धाम सामाजिक विकास का अद्भुत केंद्र : आर एस वर्मा
भयहरणनाथ धाम।  प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में 22 वें महाकाल महोत्सव का भव्य समापन हुआ। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की सांस्कृतिक दल ने लोक गायक जंग बली यादव के नेतृत्व में बिरहा व लोक गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी । मुख्य अतिथि पूर्व आयुक्त व पूर्व जिलाधिकारी प्रतापगढ़ आर एस वर्मा ने कहा कि भयहरणनाथ धाम की गतिविधियां समाज के विकास का अद्भुद केंद्र है।  उन्होंने कहा कि भयहरणनाथ धाम के विकास में स्थानीय समाज को साथ लेकर सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने प्रकृति व सांस्कृतिक पक्षो को मजबूत करने के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। पूर्व डीएम वर्मा जी ने कहा कि बकुलाही नदी पुनरोद्धार हेतु यहां के समाज ने समाज शेखर के संयोजन में  बड़ी गंभीरता से कार्य किया गया है जो इस क्षेत्र व समाज को सदैव जीवंत रखेगा। विशिष्ट अतिथि रेल यातायात के पूर्व अपर महानिदेशक व गायत्री परिवार के प्रयागराज संयोजक अशोक मिश्र ने गायत्री परिवार की गतिविधियों के माध्यम से धाम को पुनर्जागृत करने का संकल्प व्यक्त किया। वही  पुरातत्वविद प्रोफ पीयूष कांत शर्मा ने जनपद प्रतापगढ़ सहित धाम के प्राचीन महत्ता को रेखांकित किया। बेस्टीज कंपनी के डायरेक्टर आदेश शर्मा ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर करने पर बल दिया। प्रारम्भ में ही धाम के महासचिव समाज शेखर ने सभी का स्वागत करते हुए धाम की प्रगति से सभी को अवगत कराया । वही किसान यूनियन अम्बावत के प्रतापगढ़ शाखा के प्रतिनिधियों ने संयोजक चंचल सिंह के संयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर दिन भर चर्चा परिचर्चा करके जल्द धाम में अपनी एक शाखा का संचालन कर यहां की गतिविधियों में सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम को शैक्षिक महासंघ के राजेश कुमार मिश्र, गंगा समग्र के जिला संयोजक प्रभात मिश्र, बेसिक शिक्षा विभाग से अखिलेश पाण्डेय, नमामि गंगे परियोजना के जिला समन्वयक शिवम यादव आदि ने प्राकृतिक संसाधनों व धार्मिक केंद्रों में जन सहयोग तथा लोक भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत मे महोत्सव में सहयोग करने वाले विभूतियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल,  चौकी प्रभारी राकेश सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष उमाकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह, सचिव संगठन राज किशोर मिश्र, श्रृंगवेरपुर धाम के प्रतिनिधि ओम प्रकाश द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी सच्चिदानन्द पाण्डेय , स्वच्छता प्रभारी नीरज मिश्र , लाल चंद्र जौहर, अवधेश मिश्र, राधे श्याम पटेल आदि ने विचार व्यक्त किये।

Leave a Comment