V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वी.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में किया गया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिसमें विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतापगढ़।  वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. वी. के. सिंह जी मुख्यातिथि एवं श्री उदयभान सिंह व बेसिक शिक्षक श्री सुरेश सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।   इस अवसर पर अभिभावकों ने  बच्चों के आकर्षक मॉडल देखे और उनका हौसला आफजाई  किया।  मुख्यातिथि महोदय ने कहा कि बीच-बीच में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों के बौद्धिक, मानसिक के साथ व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।  विद्यालय की छात्रा आराध्या, अदिति, रिशाला, अभया, अलंकृता, महिमा, रियांशिका, आनंदी, हर्षिता, जिज्ञासा,शानवी,  शिवन्या आदि ने पार्ट्स ऑफ प्लांट , इनसाइड लीफ्स, सोलर सिस्टम, डिपेरिगेशन , रोबैटिक हैंड, लंग्स, जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बनाकर विज्ञान एवं तकनीक का प्रदर्शन किया।  विद्यालय के  छात्र अक्षांश, याजत, यश, देवांश,संकल्प, राजशेखर आदि ने सीजन बॉक्स, स्क्रेटरी सिस्टम, वोल्कोनिक इरेप्शन का आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल  बनाकर तकनीक एवं विज्ञान की बारीकियों को समझाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय विद्यालय के निदेशक श्री राकेश सिंह जी और निदेशिका श्रीमती अलका सिंह जी ने विद्यार्थियों के मॉडल को खूब सराहा और पुरस्कारों से सम्मानित किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़।  वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. वी. के. सिंह जी मुख्यातिथि एवं श्री उदयभान सिंह व बेसिक शिक्षक श्री सुरेश सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।   इस अवसर पर अभिभावकों ने  बच्चों के आकर्षक मॉडल देखे और उनका हौसला आफजाई  किया।  मुख्यातिथि महोदय ने कहा कि बीच-बीच में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों के बौद्धिक, मानसिक के साथ व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।  विद्यालय की छात्रा आराध्या, अदिति, रिशाला, अभया, अलंकृता, महिमा, रियांशिका, आनंदी, हर्षिता, जिज्ञासा,शानवी,  शिवन्या आदि ने पार्ट्स ऑफ प्लांट , इनसाइड लीफ्स, सोलर सिस्टम, डिपेरिगेशन , रोबैटिक हैंड, लंग्स, जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बनाकर विज्ञान एवं तकनीक का प्रदर्शन किया।  विद्यालय के  छात्र अक्षांश, याजत, यश, देवांश,संकल्प, राजशेखर आदि ने सीजन बॉक्स, स्क्रेटरी सिस्टम, वोल्कोनिक इरेप्शन का आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल  बनाकर तकनीक एवं विज्ञान की बारीकियों को समझाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय विद्यालय के निदेशक श्री राकेश सिंह जी और निदेशिका श्रीमती अलका सिंह जी ने विद्यार्थियों के मॉडल को खूब सराहा और पुरस्कारों से सम्मानित किया।

Leave a Comment