V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हज़रत अब्बास दरगाह पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

सुलतानपुर। लगातार निःशुल्क चिकित्सा कैंप के जरिये अपनी पहचान बनाने वाला रजा हास्पिटल अब तक जनपद के दर्जनों ब्लाक व तहसीलों में फ्री चिकित्सा शिविर के माध्यम से हजारों मरीजों को स्वास्थ्य लाभ व परामर्श देने का काम किया है। मंगलवार को गभड़िया स्थित हज़रत अब्बास दरगाह पर रजा हास्पिटल के संस्थापक डाॅ.हैदर जाफरी के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें डाॅ.अबसार अहमद फिजीशियन, बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ आकिब खान,डाॅ.राहिब खान फिजीशियन, डाॅ.एम.रजा़ दंत रोग विशेषज्ञ, डाॅ.सज्जाद खान दंत रोग विशेषज्ञ, डाॅ. नदीम खान सर्जन, डाॅ.अमित कौशल नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, डाॅ.अंजली वर्मा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डाॅ.हैदर ज़ाफ़री आदि विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा दरगाह हज़रत अब्बास पर मरीजों की जांच व इलाज तथा निःशुल्क दवाएं की व्यवस्था दी गई। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी, व्यवस्था को दुरूस्त करने में रजा हास्पिटल के समस्त कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पडा़। देर शाम तक मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच व इलाज चलता रहा। रजा हास्पिटल के संस्थापक डाॅ.हैदर जाफरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि मरीजों के इलाज व उनके लिए निःशुल्क दवाओं की व्यवस्था रजा हास्पिटल के द्वारा जनपद के ब्लाक, तहसील तथा ग्रामीण क्षेत्रों निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से होती रहेगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सुलतानपुर। लगातार निःशुल्क चिकित्सा कैंप के जरिये अपनी पहचान बनाने वाला रजा हास्पिटल अब तक जनपद के दर्जनों ब्लाक व तहसीलों में फ्री चिकित्सा शिविर के माध्यम से हजारों मरीजों को स्वास्थ्य लाभ व परामर्श देने का काम किया है। मंगलवार को गभड़िया स्थित हज़रत अब्बास दरगाह पर रजा हास्पिटल के संस्थापक डाॅ.हैदर जाफरी के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें डाॅ.अबसार अहमद फिजीशियन, बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ आकिब खान,डाॅ.राहिब खान फिजीशियन, डाॅ.एम.रजा़ दंत रोग विशेषज्ञ, डाॅ.सज्जाद खान दंत रोग विशेषज्ञ, डाॅ. नदीम खान सर्जन, डाॅ.अमित कौशल नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, डाॅ.अंजली वर्मा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डाॅ.हैदर ज़ाफ़री आदि विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा दरगाह हज़रत अब्बास पर मरीजों की जांच व इलाज तथा निःशुल्क दवाएं की व्यवस्था दी गई। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी, व्यवस्था को दुरूस्त करने में रजा हास्पिटल के समस्त कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पडा़। देर शाम तक मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच व इलाज चलता रहा। रजा हास्पिटल के संस्थापक डाॅ.हैदर जाफरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि मरीजों के इलाज व उनके लिए निःशुल्क दवाओं की व्यवस्था रजा हास्पिटल के द्वारा जनपद के ब्लाक, तहसील तथा ग्रामीण क्षेत्रों निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से होती रहेगी।

Leave a Comment